अपनी राशि के अनुसार जाने कौन से रंग की गाड़ी होगी आपके लिए शुभ

आमतौर पर सभी लोगो के पास आजकल वाहन होते ही हैं। लेकिन कई लोगो को हर रंग का वाहन सूट नहीं करता है। वाहन खरीदते समय रंग का विचार जरूर करना चाहिए। वस्तुतः जिस प्रकार से जीवन के लिए तीन चीजे रोटी,कपड़ा और मकान आवश्यक है उसी प्रकार वर्तमान समय में "वाहन" भी हमारे मूलभूत अंग के रूप में स्थापित हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी राशि के अनुसार यदि किस खास रंग का वाहन खरीद जाय तो यह शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे की आपकी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन आपके लिए शुभ हो सकता है।

* मेष :
मेष राशि के लिए शुभ रंग सफेद, हल्का हरे, गुलाबी रंग के वाहन शुभ रहते हैं जबकि इन्हें काले रंग का वाहन भूल कर भी नहीं खरीदना चाहिए।

* वृषभ :
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र देव है। शुक्र ग्रह का रंग सफ़ेद, क्रीम तथा सिल्वर है अतः आपको इन्ही रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

* मिथुन :
मिथुन राशि वाले लोगों को गहरे मटमैले या चमकीले सुनहरे, काले, गुलाबी, लाल, सफेद या इनसे मिलते जुलते कलर की गाड़ी लेनी चाहिए।

* कर्क :
कर्क राशि के जातको के लिए नीले, सफेद, गहरे हरे व हल्के पीले (ऑफ व्हाइट क्रीम) शेड के कलर्स शुभ माने जाते हैं।

* सिंह :
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है अतः इस राशि वाले जातक नारंगी, सफेद, लाल,पीला, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन खरीदना फायदेमंद रहेगा

* कन्या :
कन्या राशि वालों को यूं तो किसी भी रंग के वाहन ले सकते हैं परन्तु उन्हें हरे तथा काले रंग का वाहन खरीदना ज्यादा सूट करता है।

* तुला :
तुला राशि के जातको को सफेद या गहरे नीले रंग काफी भाते हैं तथा इस राशि के लोगो के लिए यह रंग शुभ भी माने जाते हैं।

* वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के लोगों को पर्पल, महरून, बॉटल ग्रीन, अंगूरी हरे रंग या रेडिश ब्लैक कलर का वाहन खरीदना उपयुक्त रहता है जबकि मिक्स शेड वाले कलर खरीदने से इन्हें बचना चाहिए।

* धनु :
धनु राशि के लोगो के लिए गहरे नीले, पीले, नारंगी या रंग शुभ माने जाते हैं।

* मकर :
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है। इस राशि वालों के लिए काल, बैंगनी, नीला, सिल्वर तथा भूरे रंग के वाहन खरीदना चाहिए।

* कुंभ :
कुंभ राशि के लोगों के लिए काला, नीला, बैंगनी तथा हरा रंग शुभ रहते है।

* मीन :
जिन लोगों का नाम मीन राशि पर है उन्हें हल्का गुलाबी, पीले तथा गहरे नीले रंग के वाहन अधिक उपयुक्त रहते हैं, हरा रंग का वाहन खरीदना इनके लिए दुर्भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।