उपहार के लिए करें इन चीजों का चुनाव, खोलती हैं किस्मत के दरवाजे

उपहार देना भारतीय संस्कृति का प्रमुख हिस्सा हैं जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती हैं। उपहार देते समय व्यक्ति विचार करता हैं कि क्या दिया जाए जो कि सामने वाले के चहरे पर मुस्कान लेकर आए हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें उपहार स्वरुप देने पर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आते हुए किस्मत के दरवाजे भी खुल जाते हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें उपहार स्वरुप देना शुभ रहता हैं।

मिट्टी की वस्तु

किसी को मिट्टी से बनी चीज या कोई वस्तु गिफ्ट करने सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जीवन सुखमय, खुशनुमा और शांति से बीतता है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा जीवन में खुशियां, सुखों व शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे अपने करीबियों को गिफ्ट करने से उसके जीवन में खुशियों बढ़ती है। साथ ही इसे घर पर रखना भी शुभफलदाई होता है।

कपड़े, गहने, मेकअप

वास्तु के अनुसार घर की महिलाओं को गिफ्ट दें। इसतरह उनके खुश होने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आप उन्हें कोई ड्रेस, गहने या मेकअप लाकर दे। इसके अलावा अपने रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाएं रखने के लिए उन्हें सुंदर, ताजे और महकदार फूलों का बुके या ताज़े फूल-पत्तियों की पेंटिग गिफ्ट करें। इससे घर-परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।

सात घोड़ों की तस्वीर

मान्यता है कि घर पर 7 घोड़ों की तस्वीर, पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में इसे गिफ्ट देना दोनों के लिए शुभ माना जाता है।असल में सात घोड़ों को भगवान सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसी तस्वीर को घर पर लगाने से आय के से स्रोत बढ़ने लगते हैं। साथ ही घर में पॉजिटिविटी फैलती है। सुख-शांति व‌ समृद्धि का घर में वास होता है।

चांदी की वस्तु

चांदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप जिसे भी चांदी की वस्तु उपहार के रूप में देंगे। उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही उसका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक होगा।

मोर पंख

माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति को मोर पंख गिफ्ट करना शुभ होता है। इससे घर के सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही उस व्यक्ति के जीवन में सफलता, सुख और शांति का आगमन होता है।