Navratri 2020 : मां के पूजन के लिए राशिनुसार करें आसन का चुनाव, मिलेगा मनचाहा फल

नवरात्रि के आठवें दिन शक्ति के महागौरी स्वरुप की पूजा की जाती हैं। आज का पूजन विशेष महत्व रखता हैं और व्यक्ति की सभी कामनाओं की पूर्ती करवाने वाला होता हैं। ऐसे में सभी भक्तगण चाहत रखते हैं कि उन्हें मां का पूर्ण आशीर्वाद मिले। ऐसे में आप जिस आसन पर बैठकर माता का पूजन करते हैं उसका भी विशेष महत्व होता हैं। आज हम आपको राशिनुसार आसन से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि आपके लिए कौनसा आसन शुभ रहेगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि : लाल ऊन के आसन पर बैठकर लक्ष्मी पूजन करें।

वृषभ राशि : सफेद चमकीले रंग के आसन का प्रयोग लक्ष्मी पूजन में करें।

मिथुन राशि : हरे रंग के आसन का प्रयोग करें।

कर्क राशि : सफेद ऊन के आसन का प्रयोग करें।

सिंह राशि : हल्के गुलाबी रंग के आसन का प्रयोग करें।

कन्या राशि : हल्के हरे रंग के आसन का प्रयोग करें।

तुला राशि : चमकीले सफेद रंग के आसन का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि : हल्के लाल रंग के आसन का प्रयोग करें।

धनु राशि : नारंगी रंग के आसन का प्रयोग करें।

मकर राशि : आसमानी रंग के आसन का प्रयोग करें।

कुंभ राशि : फिरोजी रंग के आसन का प्रयोग करें।

मीन राशि : पीले रंग के आसन का प्रयोग करें।