हर शिवलिंग पर अभिषेक का अपना विशेष महत्व, अपनी मनोकामना के अनुसार करें इसका चुनाव

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता हैं और सभी भक्तगण इस दिन मंदिरों में शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं। यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता हैं जिसकी वजह से भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ती में मदद मिलती है। क्या आप जानते है कि हर शिवलिंग पर अभिषेक करने का अपना विशेष महत्व होता है जिससे कई मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि कौनसे शिवलिंग पर पूजा करने से किस मनोकामना की पूर्ती होगी। तो आइये जानते है इसके बारे में।

- कांस्य के शिवलिंग पर अभिषेक करने से यश (प्रसिद्धि) की प्राप्ति होती है।
- लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
- आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
- उड़द के आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सुंदर पत्नी की प्राप्ति होती है।
- मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते है।
- गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है।
- सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है।
- मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।

- हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
- पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
- नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है।
- स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं
- चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है।
- ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।
- पीतल से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुखों की प्राप्ति होती है।
- बांस के शिवलिंग पर अभिषेक करने से वंश में वृद्धि होती है।