इन 5 चीजों के बिना अधूरा है छठ पूजा का व्रत, जानें और पाए पूरा लाभ

दिवाली के बाद आने वाली छठ पूजा का बड़ा महत्व माना जाता हैं। बिहार और उत्तरप्रदेश में इसे बड़े स्टार पर पूरी आस्था के साथ मनाया जाता हैं। इसे षष्ठी देवी, छठ माई या सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन सभी पूजन कर व्रत रखते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन पूजन के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं क्योंकि पूजन में आई किसी भी कमी की वजह से पूजा का फल नहीं मिल पाता हैं। आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- छठ पूजा में बांस की टोकरी का विशेष महत्व होता है। इसमें अर्घ्य का सामान पूजा स्‍थल तक लेकर जाते हैं और भेंट करते हैं।

- एक प्रसाद होता है ठेकुआ। गुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ छठ पर्व का प्रमुख प्रसाद है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

- गन्ना पूजा में प्रयोग किया जाना वाला प्रमुख सामग्री होता है। गन्ना से अर्घ्य द‌िया जाता है और घाट पर घर भी बनाया जाता है।

- छठ पूजा में केला का प्रसाद के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है । छठ में केले का पूरा गुच्छा छठ मइया को भेंट क‌िया जाता है।

- शुद्ध जल और दूध का लोटा जो कि अर्घ्य देने के काम आएगा और अर्घ्य ही इसी पूरी पूजा के केन्द्र में होता है।