Chhath Songs 2018: छठ पूजा पर भक्त सुनते हैं ये ब्लॉकबस्टर भोजपुरी भजन, वीडियो

नहाय-खाय के साथ ही रविवार को महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की शुरुआत हो रही है। रविवार सुबह व्रती पूजा के बाद नहाय-खाय की विधि करेंगी। इस दौरान चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी ग्रहण करेंगी। साथ ही खरना की तैयारी भी शुरू कर देंगी। खरना सोमवार को है। इस दिन गुड़ व चावल की विशेष खीर बनाई जाती है। व्रती के खाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। घरों में छठ पर्व को लेकर उल्लास का माहौल है। जगह-जगह छठ मइया के गीत बज रहे हैं। महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) दे दौरान भक्तों में भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) की बड़ी धूम रहती है। नहाए-खाय (Nahay Khay) या खरना प्रसाद (Kharna or lohanda) हो या फिर सूर्य देव को अर्घ्य देने की बात हो सभी भक्त भोजपुरी भक्ति गानों (Bhojpuri Bhakti Songs) की भक्ति में डूब जाते हैं। बिहार का महापर्व छठ (Chhath) 11 नवंबर यानि आज से शुरू हो रहा है, छठी मईया (Chhathi Maiya) के इस पर्व को बिहार में बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। दिपावली के छठे दिन यानी कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है। छठी मइया की पूजा (Chhathi Maiya Ki Puja) की शुरुआत चतुर्थी को नहाए-खाय से होती है। इसके अगले दिन खरना या लोहंडा (इसमें प्रसाद में गन्ने के रस से बनी खीर दी जाती है)। षष्ठी (13 नवंबर) को शाम और सप्तमी (14 नवंबर) सुबह को सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा की समाप्ति की जाती है। इस बार छठ पूजा 11 से 14 नवंबर तक है। यह पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी छठी मइया को पूजा जाता है। छठ पूजा के दिन घर के लगभग सभी सदस्य (बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर) व्रत रखते हैं। भोजपुरी (Bhojpuri Songs) के प्रसिद्ध छठ मइया के गीत (Chhath Maiya Geet) सुने जाते हैं। मान्यता है कि छठ का व्रत (Chhath Vrat) रखने से संतान की प्राप्ति होती है और बच्चों से जुड़े कष्टों का निवारण होता है। इसी के माना जाता है कि छठी मइया का व्रत (Chhathi Maiya Vrat) रखने से सूर्य भगवान (Surya Bhagwan) की कृपा बरसती है। यह पर्व सुबह और शाम के अर्घ्य के साथ 14 नवंबर तक चलने वाला है। जबकि छठ पूजा (Chhath Puja) में सूर्य को पहला अर्घ्य 13 नवंबर को दिया जाएगा।

इस बार आपकी छठी में मस्ती कम ना हो, इसीलिए हम आपके लिए कुछ भोजपुरी गाने लेकर आये है...