तिल चेहरे की सुन्दरता तो बढाते ही हैं साथ में भविष्य के कई राज़ भी खोलतें है, जाने कैसें

कोई भी बच्चा जब जन्म लेता है तो अपने साथ कुछ बर्थमार्क लेकर आता हैं जो कि हर व्यक्ति के अलग जगह और अलग रूप में हो सकते हैं। जिसमें से एक बर्थमार्क होता हैं तिल। तिल चेहरे की सुन्दरता तो बढाते ही हैं इसी के साथ ये व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बहुत कुछ उजागर करते हैं। इसलिए तिल से किसी का भविष्य या स्वभाव किस तरह से जाना जाता है उसके लिए हम आपको चेहरे पर स्थित तिल से जुड़े राज बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह चेहरे के ये तिल बताते हैं आपके बारे में।

* माथे पर तिल : माथे के दाहिनी ओर तिल का होना धन हमेशा बढ़ता रहेगा। ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान और निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है। माथे के बायीं ओर तिल का होना फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है।

* नाक पर तिल : इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यदि नाक के प्रारंभिक स्थान पर ठीक बीच में तिल हो तो ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं। नाक के अलावा आजकल आमतौर पर लोगों की आंखों के पास भी भिन्न-भिन्न प्रकार के तिल देखने को मिलते हैं।

* दाहिने गाल पर तिल : जिन लोगों के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वे भावुक होते हैं। भावनाओं के कारण परेशानियों में भी फंस सकते हैं। दाहिने गाल पर तिल हो तो व्यक्ति अधिक कामुक होता है। समय-समय पर प्रेमी या जीवन साथी से मतभेद होते रहते हैं।

* कान पर तिल : दाँए कान के सामने की तरफ़ कही भी तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत कम आयु में ही धनवान हो जाता है। साथ ही साथ व्यक्ति का जीवन साथी सुंदर होता है। बाएँ कान के सामने की तरफ़ कहीं भी तिल का होना व्यक्ति के रहस्यमयी होने के गुण को दर्शाता है। साथ ही साथ ऐसे व्यक्ति का विवाह अधिक उम्र होने के पश्चात् होता है। बाएँ कान के पीछे की तरफ़ तिल का होना व्यक्ति के ग़लत कार्यो के प्रति झुकाव को दर्शाता है। दाँए कान के पीछे की तरफ़ अगर तिल है तो यह तिल कान में किसी भी प्रकार के रोग होने की सम्भावना व्यक्त करता है।

* आँख पर तिल
: दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल हो। आँख तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। आँख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

* होठ के ऊपर तिल
: इसके अलावा जिन लोगों के होंठ के ऊपर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वे अपनी संतान से बहुत प्रेम करने वाले होते हैं। अक्सर इस प्रकार का तिल यदि किसी महिला का हो तो उसे बेहद खूबसूरत भी माना जाता है। लेकिन इसका असर उनके स्वभाव पर यह होता है कि वे अपने घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण बनाते हैं। साथ ही ये विश्वासपात्र भी होते हैं।

* दाढ़ी (चिन) पर तिल
: जिन लोगों की दाढ़ी (चिन) पर तिल हो तो व्यक्ति परंपरावादी होते हैं। ऐसे लोग परिवार को सुखी रखने का प्रयास करते हैं। अन्य लोगों से इनके संबंध स्वस्थ रहते हैं। वैसे तो ये लोग स्वभाव से शांत रहते हैं, लेकिन कभी-कभी इन्हें गुस्सा भी आ जाता है। किसी भी कार्य को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ करते हैं।