वसंत पंचमी 2020: अपनी राशिनुसार करें विशेष मंत्र का जाप, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद

वसंत पंचमी का पावन पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता हैं और इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता हैं। इस बार यह पावन पर्व 29 जनवरी को शुरू होगा और 30 जनवरी को समाप्त होगा। मां सरस्वती सुख, संपत्ति, विद्या, बुद्धि, यश, कीर्ति, पराक्रम, प्रतिभा और विलक्षण वाणी की देवी हैं जिनका आशीर्वाद व्यक्ति को ज्ञानी बना सकता हैं। इसलिए आज हम राशि के अनुसार किए जाने वाले सरस्वती मंत्र की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको विशेष लाभ प्रदान करेंगे। तो आइये जानते हैं इन मन्त्रों के बारे में।

मेष : ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम:

वृषभ : ॐ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:

मिथुन : ॐ मां भुवनेश्वरी सरस्वत्यै नम:

कर्क : ॐ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:

सिंह : ॐ मां कमलहास विकासिनी नम:

कन्या : ॐ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:

तुला : ॐ मां हंससुवाहिनी नम:

वृश्चिक : ॐ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:

धनु : ॐ जगती वीणावादिनी नम:

मकर : ॐ बुद्धिदात्री सुधामूर्ति नम:

कुंभ : ॐ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मचारिणी नम:

मीन : ॐ वरदायिनी मां भारती नम: