Chaitra Navratri Festival 2018 - रामनवमी के दिन करें ये उपाय, जीवन में रहेंगी सुख-शांति

चैत्र शुक्ल नवमी को रामनवमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। रामनवमी का हिन्दू धर्म मे बड़ा महत्व हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था इसलिए इस शुभ तिथि को भक्त रामनवमी के रुप में मनाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता हैं। इसी के साथ इस दिन किये गए ज्योतिषीय उपाय घ में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आये हैं जो आपको रामनवमी के दिन जरूर करने चाहिए। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बार में।

* इस दिन श्री राम के मंदिर में जाकर भगवान को प्रसाद और घी का दीपक जलाएं। और प्रसाद सभी को बांट दें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

* इस दिन दान-पुण्य का अधिक महत्व होता है। इसके लिए जरुरतमंदो, गरीबों को अपनी इच्छानुसार दान दें। इससे भगवान प्रसन्न होते है। जिससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

* नवरात्रि के नौंवे दिन यानी रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नवमें स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना करें। अपनी शक्तिनुसार मां दुर्गा के नाम से दीप प्रज्ज्वलित करें।

* इस दिन श्री राम के मंदिर में जाकर भगवान को प्रसाद और घी का दीपक जलाएं। और प्रसाद सभी को बांट दें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

* नवरात्र का आखिरी दिन होने के साथ-साथ रामनवमी है। इस दिन कन्याओं को भोजन कराना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। साथ ही अपनी इच्छानुसार उसे कुछ भेंट में भी दें। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। जिसके कारण आपके घर कभी धन की कमी नहीं होगी।

* इस अवसर पर पूजा के अलावा व्रत का भी विधान है जिसका सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक दोनों महत्व है। आमतौर पर घरों एवं मंदिरों में रामदरबार का आयोजन कर उनकी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस व्रत से श्रद्धालु भक्ति के साथ मुक्ति भी प्राप्त करते हैं।