Chaitra Navratri Festival 2018 - दुर्गाष्टमी के दिन राशि अनुसार दे दक्षिणा, मिलेगा मंवांचित फल

चैत्र नवरात्री का आठवा दिन दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन माता के महागौरी स्वरुप की पूजा की जाती हैं। आज के दिन लोग धर्म-कर्म के कई कार्य करते हैं और मातारानी को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं। इस दिन का पूजन और दान-दक्षिणा के रूप से बड़ा महत्व हैं। लेकिन अगर दक्षिणा राशि के अनुसार की जाये तो इसका लाभ अधिक मिलता हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि दुर्गाष्टमी पर राशिनुसार क्या दे दक्षिणा में।

* मेष राशि : कन्याओं को पीला रुमाल 11 रुपये की दक्षिणा दें।

* वृषभ राशि : कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।

* मिथुन राशि : कन्याओं को एक गुड़िया और 14 रुपये की दक्षिणा दें।

* कर्क राशि : कन्याओं को सफेद रुमाल 25 रुपये की दक्षिणा दें।

* सिंह राशि : कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।

* कन्या राशि : कन्याओं को एक कहानी किताब और 23 रुपये की दक्षिणा दें।

* तुला राशि : कन्याओं को सफेद वस्त्र और 21 रुपये की दक्षिणा दें।

* वृश्चिक राशि :
कन्याओं को एक डॉल और 25 रुपये दक्षिणा दें।

* धनु राशि : कन्याओं को पेन पेंसिल, कोई खिलौना और 14 रुपये की दक्षिणा दें।

* मकर राशि : कन्याओं को बर्तन सेट और 11 रुपये की दक्षिणा दें।

* कुम्भ राशि :
कन्याओं को नीला वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।

* मीन राशि : कन्याओं को एक गुड़िया और 25 रुपये की दक्षिणा दें।