राशि के अनुसार चुने अपनी नई गाडी का रंग, आएगी आपके जीवन में सकारात्मकता

वास्तु के अनुसार हमारे जीवन में हमारे से जुड़ी है हर निर्जीव वस्तु का प्रभाव पड़ता हैं। क्योंकि हर निर्जीव वस्तु की भी अपनी ऊर्जा होती है जो आपके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जो भी वस्तु आप काम में ले रहे हो वह आपके प्रति वास्तुसंगत हो। इसलिए आज हम आपके लिए आपकी गाडी के रंग से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसका चुनाव आपको अपनी राशि के अनुसार करना चाहिए। तो आइये जानते है कौनसी राशि के जातक कौनसे रंग की गाडी का इस्तेमाल करें।

* मेष

मेष राशि के लिए शुभ रंग सफेद, हल्का हरे, गुलाबी रंग के वाहन शुभ रहते हैं जबकि इन्हें काले रंग का वाहन भूल कर भी नहीं खरीदना चाहिए।

* वृषभ

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र देव है। शुक्र ग्रह का रंग सफ़ेद, क्रीम तथा सिल्वर है अतः आपको इन्ही रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

* मिथुन

मिथुन राशि वाले लोगों को गहरे मटमैले या चमकीले सुनहरे, काले, गुलाबी, लाल, सफेद या इनसे मिलते जुलते कलर की गाड़ी लेनी चाहिए।

* कर्क

कर्क राशि के जातको के लिए नीले, सफेद, गहरे हरे व हल्के पीले (ऑफ व्हाइट क्रीम) शेड के कलर्स शुभ माने जाते हैं।

* सिंह

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है अतः इस राशि वाले जातक नारंगी, सफेद, लाल,पीला, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन खरीदना फायदेमंद रहेगा।

* कन्या

कन्या राशि वालों को यूं तो किसी भी रंग के वाहन ले सकते हैं परन्तु उन्हें हरे तथा काले रंग का वाहन खरीदना ज्यादा सूट करता है।

* तुला

तुला राशि के जातको को सफेद या गहरे नीले रंग काफी भाते हैं तथा इस राशि के लोगो के लिए यह रंग शुभ भी माने जाते हैं।

* वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को पर्पल, महरून, बॉटल ग्रीन, अंगूरी हरे रंग या रेडिश ब्लैक कलर का वाहन खरीदना उपयुक्त रहता है जबकि मिक्स शेड वाले कलर खरीदने से इन्हें बचना चाहिए।

* धनु

धनु राशि के लोगो के लिए गहरे नीले, पीले, नारंगी या रंग शुभ माने जाते हैं।

* मकर

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है। इस राशि वालों के लिए काल, बैंगनी, नीला, सिल्वर तथा भूरे रंग के वाहन खरीदना चाहिए।

* कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के लिए काला, नीला, बैंगनी तथा हरा रंग शुभ रहते है।

* मीन

जिन लोगों का नाम मीन राशि पर है उन्हें हल्का गुलाबी, पीले तथा गहरे नीले रंग के वाहन अधिक उपयुक्त रहते हैं, हरा रंग का वाहन खरीदना इनके लिए दुर्भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।