मकर राशिफल 11 फरवरी: आय होते हुए भी हाथ में नहीं आएगी

आर्थिक दृष्टि से समय साधारण है। आय होते हुए भी हाथ में नहीं आएगी, अधर के अधर खर्च हो जाएगी। किसी लाभ की प्राप्ति के लिए या किसी सौदे के मोल-तौल के मामले में आप थोड़ी कठिन शर्तें लगाएंगे और इस कारण से वार्ता सही रूप नहीं ले पाएगी। पिता के लिए आज का दिन शुभ है, माता के लिए भी शुभ है। उनके साथ बातचीत करने के लिए ज्यादा समय निकलेगा और यदि आप दूर रह रहे हैं तो उनसे मिलना भी हो सकता है। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। उनके व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी और आर्थिक सुधार की सम्भावना बनती है। भाई-बहिनों से संबंध यथावत चलेंगे और कोई विशेष लाभ नजर नहीं आ रहा है। व्यक्तिगत रिश्तों में किसी बात को लेकर छोटा सा तनाव हो सकता है। आज दक्षिण की यात्रा नहीं करें।