कर्क राशिफल 12 फरवरी: एक तरफ धन प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा

एक तरफ धन प्राप्ति होगी तो दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। अपनी ही बनाई योजना पर काम नहीं कर पाएंगे। अचानक खर्चा बढ़ा लेंगे। बाद में पछताएंगे। घरेलू सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्चा करने की योजना है। उपयोगी वस्तुओं पर खर्चा करना जरूरी सा लगता है। व्यावसायिक मामलों में एक अच्छे निर्णय की आवश्यकता है, जिसके आधार पर आप कार्य विस्तार कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और अन्य विशेषज्ञों की मदद भी आप ले सकते हैं। आपके अधीनस्थ लोग कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं, जिसके कारण कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आ सकता है। घर में या दफ्तर में आपकी स्थिति बहुत रहेगी। आपका किया हुआ काम लोगों को पसन्द आएगा। आज शाम तक ही किए गए कार्य का शुभ परिणाम सामने आ जाएगा।