कपूर के ये टोटके कर देंगे आपको मालामाल, संवारेंगे आपका जीवन

इंसान के जीवन मे कई तरह की समस्याएँ और विपदाए आती ही रहती हैं और इंसान उन सभी का डट कर सामना करता हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी समस्याएँ आ जाती हैं जिनका कोई हल ही दिखाई नहीं देता हैं। तो ऐसे में व्यक्ति को उन समस्याओं का ज्योतिषीय उपाय करने की जरूरत होते हैं। ऐसे में कपूर का बड़ा योगदान होता हैं। जी हाँ, शास्त्रों में कपूर के कई ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं जो इंसान की समस्याओं को हल कर उनके जीवन को संवारने में उनकी मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कपूर के उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में।

* रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

* शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है। दुर्घटना कभी भी हो सकती है। एैसे में बचाव बहुत ही जरूरी है।

* आप रात के समय में कपूर को जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस अचूक टोटके से इंसान किसी भी तरह की प्राकृतिक व अप्राकृतिक दुर्घटना से बचता रहता है।

* आपके कई काम इसलिए नहीं बनते हैं क्योंकि इसके पीछे वास्तुदोष होता है। वास्तुदोष को खत्म करने के लिए घर में कपूर की दो गोली रखें। और जब यह गल जाएं फिर दो गोलियां रख दें। एैसा आप समय समय पर करते रहें या बदलते रहें। इससे वास्तुदोष खत्म हो जाएगा।

* यदि आपके घर में परेशानी रहती हो तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय में इसे जलाएं। इससे निकलने वाली उर्जा से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है जिससे घर में शांति बनी रहती है। समय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है।

* यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।