होंठ खोलतें है लड़कियों के दिल से जुड़े कई छुपे राज़, जाने कैसें

लड़कियों के बार में कहा जाता है कि उन्हें जान पाना और समझ पाना कोई आसान काम नहीं हैं। लेकिन समुद्रशास्त्र के मुताबिक ऐसे कई संकेत होते हैं जो लड़कियों के व्यवहार को बता सकते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के होंठों को देखकर उनके बार में जानना। लड़कियों के होंठ ही लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह से लड़कियों के होंठों को देखकर उनके व्यवहार के बारे में जाना जा सकता हैं।

* पतले होंठ : पतले होंठों वाली लड़कियां अपने परिवार और पार्टनर से प्यार करने वाली होती है। महत्वाकांशी किस्म की यह लड़कियां पारिवारिक नहीं होती लेकिन यह अपने पार्टनर का साथ भी कभी नहीं छोड़ती।


* मोटे होंठ : मोटे होंठों वाली लड़कियां थोड़ी झगड़ालू और तुनकमिजाज किस्म की होती है। इनके इसी नेचर के कारण इनकी अपने पार्टनर से भी नहीं बनती। इसके साथ ही इन्हें दूसरों के साथ घुलने मिलने में भी समय लगता है।

* आकर्षक होंठ : आकर्षक और सुदंर होंठों वाली लड़कियां मेहनती, बुद्धिमान, ईमानदार, दयालु और दूसरों की इज्जत करने वाली होती है।

* काले होंठ : पढ़ाई में तेज और होशियार होने के साथ यह लड़कियां ज्यादा बातचीत करने और अपने पति की सेवा करने वाली होती है। तेज तर्रार इन लड़कियों से बहस में जीतना बेहद मुश्किल होता है।

* गुलाबी होंठ : अपने व्यवहार से हर किसी का दिल जीतने वाली यह लड़कियां उदार, बुद्धिमान और ईमानदार किस्म की होती है। इसके अलावा जिन लड़कियों के होंठ ज्यादा गुलाबी या लाल होते है वो अंहकारी किस्म की होती है।

* ज्यादा पतले होंठ : जिन लड़कियों के होंठ बेहद पतले होते है वो थोड़ी रहस्यमयी स्वभाव की होती है। अपने तेज दिमाग के कारण यह लड़कियां हर प्रॉब्लम को सुलझा लेती है। इसके अलावा यह पार्टनर को जिंदगी में बहुत ज्यादा अहमियत देती है।

* अपर लिप पर हल्के बाल : बेहद जिद्दी स्वभाव की यह लड़कियां किसी की बात सुनना पसंद नहीं करती है। इसके अलावा यह लड़कियां अपने पार्टनर को शादी के बाद अपने कंट्रोल में रखना पसंद करती है।

* लोअर लिप पर हल्के बाल : इस तरह की लड़कियां अपने पार्टनर और परिवार से बेहद प्यार करने वाली होती है। यह बिना किसी कारण अपने परिवार की सेवा करने में विश्वास रखती है।