राशि के अनुसार करें धनतेरस पर खरीदी, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि इस साल 14 नवंबर को हैं। इससे पहले धनतेरस का पर्व आता हैं जो कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता हैं जो कि इस बार 13 नवंबर को पड़ रहा है। शास्त्रों में इस दिन खरीददारी का महत्व बताया गया हैं जो कि शुभ फलदायी माना जाता हैं। लेकिन इस दिन राशि के अनुसार खरीदी की जाए तो वह ज्यादा शुभ फलदायी साबित होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि के अनुसार इस बार धनतेरस पर क्या खरीदी की जाए जो आपके जीवन में खुशियों का आगमन करें।

मेष : धनतेरस पर सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।

वृष : आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

मिथुन : धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।

कर्क : धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।

सिंह : आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

कन्या : इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

तुला : इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक : इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।

धनु : आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

मकर : आपके लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।

कुंभ : आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।

मीन : आपके लिए सोने और चांदी के वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। आप नए सौदे भी कर सकते हैं जो आपके लिए तरक्की लाएंगी।