अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि अनुसार ख़रीदे ये चीजें

अक्षय तृतीया अर्थात आखा तीज का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व होता हैं। यहाँ तक कि इस दिन को शादी आयोजन के लिए तो अबूझ सावा माना जाता हैं। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह दिन आता हैं। इस दिन का महत्व इतना है कि इस दिन को खरीददारी के लिए बहुत शुभ माना जाता हैं। और अगर खरीददारी राशि एक अनुसार की जाए तो उसका फायदा बहुत जल्दी मिलता हैं। इसी हेतु आज हम आपको बताने जा रहे हैं की आखा तीज के दिन राशि के अनुसार क्या खरीदें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* मेष राशि : मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया योग में वाहन, जमीन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

* वृषभ राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर आटो पार्टस, वाहन में लगने वाली एसेसरिज, शेयर एवं रत्न ख्ररीद सकते हैं।

* मिथुन राशि
: इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के शुभ योग में लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा आदि खरीद सकते हैं। सोना, कागज, सीमेंट आदि में निवेश करने से लाभ संभव है। गुरु के पंचम हो जाने से अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

* कर्क राशि : इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग चांदी, चावल, शकर एवं कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक का सामान खरीद सकते हैं। फायनेंस कंपनियों में निवेश करना लाभदायी रहेगा।

* सिंह राशि : इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों के लिए सोना, गेहूं, कपड़ा, दवाई, रत्न, शेयर एवं जमीन-जायदाद, कागज, प्लास्टिक, केबल तार, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदने या इसमें निवेश करने से फायदा होने के योग बन रहे हैं।

* कन्या राशि : इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया पर सोना, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, खेती के उपकरण खरीद सकते हैं। साथ ही इन्हीं में निवेश भी कर सकते हैं। इससे इन्हें बहुत ही जल्दी फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

* तुला राशि : इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के शुभ योग में लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाई, केमिकल,चमड़े का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न, प्लास्टिक में निवेश करना शुभ अच्छा रहेंगा।

* वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती,सीमेंट, रत्न, खनिज, खेती एवं मेडिकल के उपकरण कागज, वस्त्र में निवेश या खरीदने से लाभ हो सकता है।

* धनु राशि : इस राशि के स्वामी गुरु हैं। आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधी, दूध से बने पदार्थ, पशुओं का व्यापार करने एवं उसमे निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा।

* मकर राशि : इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग लोहा, इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें।

* कुंभ राशि : इस राशि का स्वामी शनि है। अक्षय तृतीया के शुभ योग में इस राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, लोहा, इस्पात, केबल, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन आदि खरीद सकते हैं।

* मीन राशि : इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग आभूषण, रत्न, सोना व पशुओं का व्यापार में निवेश कर सकते हैं। इन्हीं चीजों को खरीदने से इन्हें लाभ हो सकता है।