शरीर के इन 4 हिस्सों का फड़कना शुभ संकेत, आने वाला है लाभ का समय

आपने अक्सर कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि उनकी आंख फड़क रही हैं तो कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है। ऐसे में हम आपको बता दें कि आंख के अलावा भी शरीर के कई अंग फड़कते हैं जिनका अपनेआप में एक विशेष अर्थ होता हैं। कुछ संकेत शुभ के होते हैं तो कुछ अशुभ के। आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे हिस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन के शुभ समय आने का संकेत देते हैं और लाभ का समय दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

अगर सिर के आगे का हिस्सा फड़के तो

सिर के आगे का भाग फड़कने लगा है तो संभव है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिले या मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली। यह आपके स्थान परिवर्तन का भी सूचक माना गया है। अर्थात सिर के आगे का हिस्सा भी फड़के तो समझना यह शुभ संकेत है।

अगर छाती के हिस्से में फड़कता है अंग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छाती का फड़कना विजय का संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही किसी कार्य में विजय होने वाले हैं। यह भी आपके लिए शुभ संकेत होता है।

अगर हाथ के हिस्से में फड़के अंग

अगर आपके हाथ फड़कने लगे हैं तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि आपको कहीं से धन मिलने वाला है और आप धनवान बनने वाले हैं। सामुद्रिक शास्त्र में हाथ का फड़कना भी शुभ संकेत होता है।

अगर सिर के किसी हिस्से में फड़कता है अंग

अगर आपका सिर फड़कता है तो समझ लीजिए आपको जल्द ही जमीन या मकान का लाभ मिल सकता है यानी आप जल्दी ही जमीन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। साथ ही इसमें आपके सफल होने की भी संभावना होगी। सिर का फड़कना शुभ माना जाता है।