आपकी बदहाल किस्मत का कारण बन सकती है झाड़ू, ना करें ये गलतियां

शास्त्रों में हमारे जीवन से जुड़ी कई वस्तुओं की जानकारी दी गई हैं जिसका सीधा असर हमारी किस्मत पर भी पड़ता है। इन्हीं में से एक होती हैं झाड़ू। झाडू को लक्ष्मी (Laxmi) का रूप माना जाता हैं और यह आपकी किस्मत बदल सकती हैं। जी हां, वास्तु में झाड़ू (Broom) से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता हैं। नहीं तो यह आपकी बदहाल किस्मत (Bad Luck) का कारण भी बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं झाड़ू से जुड़ी उन गलतियों (Broom Mistake) के बारे में जो अक्सर सभी से होती हैं।

कलह-कलेश की वजह

कई बार लोग झाड़ू को घर में मौजूद किसी छोटे से गढ्डे में रख देते हैं। मगर ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से गलत माना जाता है। ऐसा करने से घर में कलह-कलेश (Fight) पैदा होता है। साथ ही ऐसा करने से कारोबार में रुकावटें पैदा होती है इसलिए वास्तु के इन दोषों से बचने के लिए झाड़ू को हमेशा वास्तु के दिशा निर्देश अनुसार ही रखें।

दान करें झाड़ू

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए मंदिर में झाड़ू दान करना शुभ माना जाता है। मगर ध्यान रखें कि झाड़ू का दान (Broom Donation) हमेशा छिपा कर करें। किसी त्यौहार के मौके मंदिर में झाड़ू चढ़ाने से आपको दोगुना लाभ मिलता है।

दीवार के साथ रखें झाड़ू

झाड़ू हमेशा दीवार के साथ ही रखें। झाड़ू को खड़ा करके रखने से हमेशा बचें क्योंकि ऐसा करने से घर के वास्तु दोष (Vastu Dosh) बिगड़ते हैं। जिसका असर घर वालों की सेहत पर पड़ता है।

झाड़ू रखने का तरीका

घर में झाड़ू रखते वक्त इस बात का भी जरुर ध्यान रखें कि आने जाने वाले लोगों की नजर इस पर न पड़े। झाड़ू को हमेशा घर में छुपा कर रखें। झाड़ू को कभी भी घर के ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। इससे घर के कामकाज में रुकावटें पैदा होती हैं साथ ही बुरी किस्मत घर चलकर आती है। झाड़ू रखने के लिए घर की पश्चिम (West) दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

सूरज ढलने के बाद मत लगाएं झाड़ू

सूरज ढलने (Sunset) के बाद घर में झाड़ू-पोछा लगाना शास्त्रों की दृष्टि से अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से लक्ष्मी देवी नाराज होते हैं। घर में झाड़ू लगाने के लिए सुबह के चार पहर ही सही माने गए हैं, रात के चार पहरों में झाड़ू लगाना पैसे की कमी और दरिद्रता लेकर आता है।