सावन स्पेशल : इन 4 चीजों को लाए घर, पाए भगवान शिव की कृपा

हर भक्त चाहता हैं कि उसके इष्ट का आशीर्वाद उन्हें मिले और इसके लिए भक्त कई उपाय करते हैं। सावन के इस पवित्र महीने में सभी भक्त शिव की भक्ति कर विशेष कृपा पाने की चाहत रखते है। शिव के आशीर्वाद से जीवन की सभी परेशानियों का अंत होता हैं और मनवांछित फल प्राप्त होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सावन के दिनों में घर में लाने से शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

जल पात्र

सावन के महीने में जो भक्त भगवान शिव को जल और विल्बपत्र अर्पण करता है। वह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पहले दिन आप चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाना अत्यंत शुभ होता है। इस पात्र में जल भरकर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

चांदी का चंद्र या मोती

माना जाता है कि भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में यदि कोई भक्त सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा खरीदता है तो उसके लिए तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

चांदी का विल्बपत्र

सावन में सभी लोग शिवलिंग पर विल्बपत्र अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शुद्ध और अंखडित विल्बपत्र मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चांदी का विल्बपत्र के साथ भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ होता है।

चांदी का चांद

भगवान शिव के मस्तक पर चांद सुशोभित है। ऐसे में आप सावन के पहले दिन चांदी का चांद ला सकते हैं। इससे चंद्रमा शांत होता है और मन मजबूत होता है।