धातु से बना कछुआ लाएगा जीवन में सकारात्मकता, जानें कैसे होगा इससे फायदा

वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो हमारे जीवन में सकारात्मकता लेकर आती हैं और उनका हमारे जीवन पर शभ प्रभाव पड़ता हैं। ऐसी ही एक चीज हैं धातु से बना कछुआ जिसे तरक्की और प्रगति के लिए जाना जाता हैं। वास्तु दोषों को दूर करने और सुख समृद्धि के लिए फेंगशुई कछुए का प्रयोग करना लाभकारी माना जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कछुए को किस स्थान पर रखा जाए कि आपको फायदा हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अगर आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता तो अपनी स्टडी टेबल पर कछुआ रखें। फेंगशुई के इस उपाय को करने से आपका मन पढ़ाई में लगने लगेगा।

- आप वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिए मकान के दक्षिण या पश्चिम में एक कछुआ रखें। घर के मध्य में अगर आप नौ कछुवें रखते हैं तो घर में नौ ग्रहों के बराबर ऊर्जा आ जाएगी।

- जिस घर में कछुआ रखा होता है वहां रहने वाले लोग जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

- घर में मुख्य द्वार के अंदर की तरफ कछुआ रखने से मानसिक शांति मिलती है।

- अगर आपका काम ठीक नहीं चल रहा है तो घर, दुकान या ऑफिस में एक एक कछुआ रखें। फेंगशुई के इस उपाय से आपको निश्चित ही लाभ होगा और हर कार्य में तरक्की मिलेगी।

- अगर आपका नौकरी में मन नहीं लगता या ऑफिस में आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो अपने ऑफिस की टेबल में कछुआ रखें।