धन की कमी को दूर करतें है धूप द्वारा किए ये टोटके

भारत में हिन्दू समाज में धुप का बड़ा महत्व हैं। बिना धुप के को भी पूजा शुरू नहीं होती हैं। घरों में और मंदिरों में सभी धुप जलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या हैं या धुप क्यूँ जलाई जाती हैं, हम बताते हैं आपको । प्राचीन समय से भगवान को प्रसन्न करने के ओचित्य से धुप जलाई जाती हैं। इसी के साथ व्यक्ति के मन में प्रसन्नता और शांति उत्पन्न होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं धुप के जलाने से होने वाले ज्योतिषीय लाभ के बारे में। तो आइये जानते हैं।

* धन की कमी दूर करने के लिए :

धन की कमी रहती हो या फिर पैसा घर पर नहीं टिकता हो तो आप शुक्रवार के दिन मां काली के मंदिर में जांए और वहां मांता के आगे एक धूप जरूर जलाएं।

* वास्तुदोष खत्म करने के लिए :

यदि घर का वास्तुदोष खराब हो तो घर पर कभी भी शांति नहीं आती है। नीम की पत्तियों की धूप को सप्ताह में एक बार जरूर जलाएं। इससे न सिर्फ वास्तुदोष खत्म होगा अपितु घर का वातावरण भी शांत होगा।

* देवदोष व पितृदोष का शमन :

कर्पूर अति सुगंधित पदार्थ होता है तथा इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं। हिन्दू धर्म में संध्यावंदन, आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेने की परंपरा है।

* मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत करना :

गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहे तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृहकलह नहीं होता और जहां गृहकलह नहीं होता वहीं लक्ष्मी वास करती हैं।

* धन समृद्धि के लिए :

हर शनिवार के दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे शाम को पानी और धूप जरूर जलाएं। एैसा करने से घर में धन के रास्ते खुलते हैं।

* घर में सुख, शांति और समृद्धि :

अक्सर देखा होगा कि महिलाएं पीपल या बढ़ के एक पत्ते पर आटे का दीपक बानाकर उसे जलाकर रखती है और उसे किसी बहती नदी में बहा देती है। छठ पूजा के दिए अक्सर यह कार्य किया जाता है। इस उपाय से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है।