घर से निकलने से पहले करें ये काम, तो बन जाएंगे बिगड़े काम

कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के सफल होने में उसकी मेहनत के साथ-साथ अच्छी किस्मत भी होती है। अक्सर लोग गुड लक, अच्छा बुरा, और शुभ-अशुभ में काफी विश्वास रखते हैं। कई बार हम शुभ कार्य के लिए जाते हैं तो कई बाधाएं आती हैं, जिनके कारण काम रुक जाता है या टल जाता है और कई तरह के नुकसान उठाने पड़ जाते हैं। शुभ कार्य को बिना बाधा पूरा करने के लिए घर से बाहर जाते वक़्त यह शुभ कार्य के टोटके करने से कभी कोई अशुभ नहीं होता है और कार्य आसानी से हो जाता है। तो आइये जानते हैं क्या है शुभ कार्य के टोटके।

* दही शक्कर : हिन्दू धर्म में जब शुभ कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दही में शक्कर मिलकर खिलाकर बहार भेजा जाता है। दही शक्कर शुभ कार्य में आने वाली बाधाओं से दूर करने के लिए खिलाया जाता है, जो बहुत लाभदायक होता है। इसलिए शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलने से पहले दही शक्कर खिलाना चाहिए।

* रोटी : घर से निकलने से पूर्व ही जाते वक्त अपने हाथ में रोटी ले लें। मार्ग में जहां भी कौए दिखलाई दें, वहां उस रोटी के टुकड़े करके डाल दें और आगे बढ़ जाएं। इससे सफलता प्राप्त होती है।

* जाप करें : शुभ कार्य के लिए निकलते समय पहले 'श्री गणेशाय नम:' बोलें फिर विपरीत दिशा में 4 पग जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, कार्य जरूर बनेगा।

* पानी भरा मटका : पानी से भरा मटका देखना भी हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है। इसलिए घर के बहार सुराही या मटके में पानी भरकर हमेशा रखना चाहिए और किसी भी शुभ कार्य में जाने से पहले उस पानी से भरे मटके को देखते हुए जाना चाहिए। इससे कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आती।

* गुड पानी
: घर से शुभ कार्य के लिए बहार निकल रहे हों तो थोडा गुड खाकर पानी पीना शुभ होता है। इससे कार्य में बाधा नहीं आती और जिस कार्य के लिए बहार जा रहे है वह पूरा हो जाता है।

* मंदिर में माथा टेकना : शुभ कार्य के लिए घर से बहार निकलते वक़्त २ मिनट का समय निकाल कर घर के मंदिर या भगवान् की मूर्ति के सामने माथा जरुर टेके। इससे कार्य में बाधाएं नहीं आती और कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होता है।

* काली मिर्च : घर की दहलीज के बाहर कुछ काली मिर्च के दाने बिखेर दें और उस पर से पैर रखकर निकल जाएं फिर पीछे पलट कर न देखें। उक्त उपाय से बिगड़े कार्य बन जाएंगे।
* तुलसी : घर से निकलने से पहले तुलसी के पत्ते खाकर निकलना भी शुभ माना जाता है।