दिवाली से पहले इन 5 चीजों पर जरूर दें ध्यान, बनती हैं नकारात्मक ऊर्जा का कारण

कुछ ही दिनों में दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता हैं। इस पर्व को जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए जाना जाता हैं। इसलिए दिवाली के कई दिनों पहले से ही घर की सफाई होने लगती हैं ताकि मां लक्ष्मी का आगमन हो सकें। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं और इन्हें दूर करना बहुत जरूरी होता हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

दरवाजा

अगर घर के दरवाजे, खिड़कियां टूटी है तो इनकी मुरम्मत करवाएं। वास्तु के अनुसार, दरारों से भरे व आवाज करते दरवाजे अशुभ होते हैं। ऐसे में इन्हें खासतौर पर दीवाली से पहले ठीक करवाना न भूलें।

बंद व खराब घड़ी

घर पर बंद घड़ी वास्तुदोष का कारण बनती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। तरक्की के रास्ते में रूकावटों का सामान करना पड़ सकता है। ऐसे में बंद घड़ी जल्द से जल्द ठीक करवा लो। नहीं तो उसे घर से बाहर फेंक दें।‌

खराब फर्नीचर

टूटा फर्नीचर घर में नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में दीवाली से पहले पुराना व टूटा फर्नीचर ठीक करवा लें। नहीं तो बदल लें। ताकि देवी मां की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रही।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

अक्सर लोग दीवाली से पहले ने इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं। मगर खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजों को घर के एक कोने में रख देते हैं। मगर ऐसा करना वास्तुदोष उत्पन्न करता है। ऐसे में खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इस दीवाली घर से बाहर जरूर निकालें।

दीवार

अक्सर घरों में दीवारों पर सीलन की परेशानी होती है। वास्तु के अनुसार, यह अशुभ मानी जाती है। ऐसे में अगर आपकी घर की दीवारों का पेंट खराब है या सीलन पड़ी है तो उसे जल्द ही ठीक करवा लें।