सावन के गुरुवार ना करें ये काम, घटती है उम्र

सावन का महीना दान-पुण्य और धर्म-कार्यों के लिए जाना जाता हैं। इस महीने में हर दिन का अपना महत्व होता हैं। जिस तरह से सोमवार का महत्व होता है, उसी तरह गुरुवार का भी अपना महत्व हैं। सावन के गुरुवार में शिव के साथ नारायण भगवान की भी पूजा की जाती हैं। इसलिए सावन के गुरुवार को कई बातें ध्यान में रखने की जरूरत होती हैं। जी हाँ, इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे शरीर या घर में हल्कापन आता हो, नहीं तो गुरु ग्रह का प्रभाव हल्का हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो सावन के गुरुवार को नहीं किये जाने चाहिए।


* ना बाल धोएं ना कटाएं

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में सावन के गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।
* शेविंग और नाखून काटने की मनाही

गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। जीव यानी कि जीवन। जीवन से तात्पर्य है आयु। सावन के गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्र में से दिन कम हो जाता है।

* घर में ना लगाएं पोछा
सावन के गुरुवार को घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।
* इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज

सावन के गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है। पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।