अगर यात्रा पर जाते समय दिखाई दे ये चीजें, तो समझ जाइए मिलने वाली है सफलता

लोग घर से बाहर यात्रा के लिए निकलते हैं वो व्यावसायिक हो सकती है या फिर भ्रमण के लिए। ऐसे में सभी की चाहत होती हैं कि उनकी यात्रा बिना किसी विघ्न के सफल हो। इसके लिए लोग घर से निकलने से पहले वे सभी प्रयास करते हैं जो शुभ हो। जी हां, आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी यात्रा के शुभ और सफल होने की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- गाय, घोड़े, हाथी आदि पशु दिखाई दे जाएं तो ये यात्रा के शुभ होने का संकेत है। इसी तरह से यदि यात्रा पर निकलते समय देव प्रतिमा, लौ उठती अग्नि, सोना, चांदी और रत्न आदि चीजें दिखाई पड़ता है तो आपकी यात्रा मंगलकारी रहती है।

- यात्रा के दौरान शहद, गन्ना नजर आएं तो ऐसी यात्रा बहुत शुभ रहती है। यदि कोई धन संबंधी यात्रा है तो आर्थिक लाभ की संभावना रहती है। परीक्षा देने के लिए यदि यात्रा पर जा रहें हैं और ये शुभ संकेत दिखें तो परीक्षा का परिणाम पक्ष में रहने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।

- यदि यात्रा पर निकलते समय आपको दूर्वा, ताजा गोबर, औषधियां, मूंग, फल, घी, दही, दूध, अक्षत नजर आए तो यात्रा में आने वाले सभी अवरोध नष्ट हो जाते हैं और आपकी यात्रा शुभ एवं सफल होती है।

- यदि आप किसी शुभ या जरूरी कार्य से यात्रा के लिए निकल रहें हैं और आपको उस समय आपको शंख, बैंड-बाजा और मेघ गर्जना की ध्वनि सुनाई देती है यह बहुत ही शुभ माना जाता है। व्यक्ति जिस काम से यात्रा पर जा रहा है उस लक्ष्य की प्राप्ति होतीती है। यदि यात्रा पर जाते समय राजचिह्न दिखाई दे जाए तो आपको सफलता प्राप्त होती है।

- यात्रा पर रास्ते में जाते समय मृत व्यक्ति की अंतिम यात्रा, गाय अपने बछड़े का साथ नजर आए तो यात्रा यह यात्रा सर्वत्र रूप से उन्नति देती है। इन चीजों के दिखाई देने से आपके रास्ते में आने वाली समस्त समस्याएं नष्ट हो जाती हैं।