जाने कैसे एक झाड़ू डालती है आपकी जीवन पर असर

झाड़ू का नाम सुनते ही मन में आता है सफाई। झाडू के द्वारा घर या परिसर की धुल-मिटटी का सफाया किया जाता हैं। ताकि जगह साफ़ रह सकें और हमारे सभी काम अच्छे से सफल हों। लेकिन क्या आप जानते हैं झाड़ू का ज्योतिषीय रूप से भी बहुत बड़ा महत्व हैं। झाड़ू को लक्ष्मी का सूचक माना जाता है, इसलिए झाड़ू को पैर लगाने से मन किया जाता हैं। ऐसे ही झाड़ू से जुड़े कई टोटके होते हैं जो हमारी जिंदगी पर असर डालते हैं। अगर हमारे द्वारा झाड़ू के मान-सम्मान में कमी होती है, तो इसका असर निश्चित ही हमारे जीवन, हमारी कमाई, परिवार की आर्थिक संपन्नता पर पड़ता है। यह घर में रह रहे व्यक्तियों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। तो आइये जानते हैं किस तरह झाड़ू अपना प्रभाव डालती हैं।

* घर या ऑफिस में जब झाड़ू का इस्तेमाल नहीं हो रहा हो, तब उसे वहां से हटा दें। झाड़ू को अपने नजरों के सामने से हटा कर रखें।

* जाने-अनजाने में झाडू पर पैर ना रखें, कहा जाता है की इससे महालक्ष्मी का अपमान होता है और झाडू को हमेशा साफ रखें।

* कभी भी ज्यादा पुरानी झाडू को अपने घर में ना रखें और झाडू को कभी ना जलाएं।

* सूर्यास्त होने के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वहीं, इसका एक और दर्शन यह भी है कि यदि कोई कीमती वस्तु गिर गई है, तो सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से वह दिखेगी नहीं और कचरे के साथ घर से बाहर चली जाएगी।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति झाड़ू को एक ही नियत स्थान पर रखने की बजाय कहीं भी रख देते हैं, उनके घर में धन का आगमन प्रभावित होता है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

* हो सके तो शनिवार के दिन अपनी झाडू को बदल दें और शनिवार के दिन अपने घर में अच्छे से साफ-सफाई करें। ऐसा करने से महालक्ष्मी कृपा सदेव आप पर बनी रहेगी।

* अपने घर के मुख्य दरवाजे के पीछे छोटी झाडू को टांग कर रखना चाहिए। इससे लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहेगी और घर में सुख,शांति और समृद्धि बनी रहती है।

* कभी भी घर के किसी भी सदस्य के बाहर जाते ही झाडू नहीं लगानी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही घर में नियमित रुप से पोछा भी लगाना चाहिए। इससे आपके घर में लक्ष्मी का वास होता है।