कुछ आसान उपाय जिनकी मदद से आप बचा सकतें है अपने घर को बुरी नज़र से

प्राचीन काल में एक समय था जब लोग भय, चोरी-चकारी, रोष आदि चीजों से मुक्त थे और एक-दुसरे की बात पर विश्वास करते थे। लेकिन वर्तमान समय में लोगों को एक-दुसरे पर वह भरोसा नहीं रहा। व्यक्ति को यही चिंता सताए रहती है कि उसके घर को कहीं किसी की नजर ना लग जाये। अब व्यक्ति की सोच का तो हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन हां, उनके घर को बुरी नजर से जरूर बचाने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपके घर को बुरी नजर से बचाए रखें। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* अशोक के पत्तो की बांदरवाल : पवित्र और धार्मिक पेड़ो में अशोक का पेड़ भी आता है। आप उसके पत्तो को साफ पानी से धोकर मोली के तार से बांदरवाल बनाये। इस बांदरवाल को हर शुक्रवार घर के मुख्य द्वार के ऊपर लगा दे। ऐसा करने से घर के भीतर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अंदर चल रहे नकारात्मक विचारों का नाश होगा जिससे कि घर में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का ही प्रवेश संभव हो पाएगा। यह बुरी नजर से बचाव करने का सबसे अच्छा तरीका है

* काले घोड़े की नाल : शुक्रवार के दिन काले घोड़े की नाल लेकर उसे पूरी रात सरसो के तेल में डुबोकर रखें। शनिवार सुबह इस नाल को तेल में से निकालें और साफ कपड़े से पोंछकर उसके सामने दीपक जलाकर शनिदेव से बुरी नजर को दूर रखने का आग्रह करें। इसके बाद 108 बार “ॐ शं शनिश्चराय नम:” का जाप करें और फिर इस नाल को घर के बाहर अंग्रेजी के “यू” आकार में टांग दें। कुछ इस तरह नाल को टांगें कि हर आने-जाने वाले की नजर उस पर पड़े।

* ॐ त्रिशूल के चिन्ह : किसी अच्छे दिन घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से ॐ और भगवान शिव के त्रिशूल की आकृति बनाये और मन ही मन घर की रक्षा करने की विनती करे।

* गौ मूत्र और गंगा जल का छिड़काव : हर दिन सुबह शाम को गणेश जी की प्रिय दूर्वा घास से गंगा जल और गौ मूत्र से घर के हर कोने में छिड़काव दे। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।

* नमक का पौछा : अपने मकान में जब भी पौछा लगाये, उस पानी में थोडा नमक जरुर डाल ले। यह बहुत ही कारगर टोटका है।