Ganesh Chaturthi 2018 : गणेश चतुर्थी पर करें मनोकामना पूर्ती के उपाय, वाकई असरदार हैं ये तरीके

गणेश चतुर्थी का पर्व भक्तों के लिए कई उम्मीदें लेकर आता है क्योंकि भक्तगण अपनी परेशानियों के निवारण के लिए श्रीगणेश के आशीर्वाद की कामना करते हैं। और श्रीगणेश का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश चतुर्थी से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता हैं। इसलिए इस गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को मनाने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* श्वेतार्क गणेश को पूर्वाभिमुख हो रक्त वस्त्र आसन प्रदान कर यथाशक्ति पंचोपचार या षोडषोपचार पूजन कर लड्डू या मोदक का नेवैद्य लगाकर 'ॐ गं गणपतये नम:' की 21, 51 या 108 माला कर उपलब्ध साधनों से या केवल घी से 1 माला आहुति दें।

* विवाह कार्य या पारिवारिक समस्या के लिए उपरोक्त तरीके से पूजन कर 'ॐ वक्रतुंडाय हुं' का प्रयोग करें। माला मूंगे की हो।

* आकर्षक वशीकरण के लिए लाल हकीक की माला का प्रयोग करें।

* विघ्नों को दूर करने के लिए श्वेतार्क गणपति पर 'ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा' की 21 माला जपें।

* शत्रु नाश हेतु नीम की जड़ के गणपति के सामने 'हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा' का जप करें। लाल चंदन, लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं। पूजनादि कर मध्य पात्र में स्थापित कर दें तथा नित्य मंत्र जपें। शत्रु वशी हो तथा घोर से घोर उपद्रव भी शांत हो जाते हैं।

* शक्ति विनायक गणपति की आराधना करने से व्यक्ति सर्वशक्तिमान होकर उभरता है। उसे जीवन में कोई कमी महसूस नहीं होती है। कुम्हार के चॉक की मिट्टी से अंगूठे के बराबर मूर्ति बनाकर उपरोक्त तरीके से पूजन करें तथा 101 माला 'ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं' की जप कर हवन करें। नित्य 11 माला करें तथा चमत्कार स्वयं देख लें।

* आधुनिक यु्ग में महत्वाकांक्षाओं के चलते मनुष्य शीघ्र ही कर्ज के जाल में फंस जाता है। लाख कोशिश करने पर भी उससे निकल नहीं पाता। दैवकृपा ही इस कष्ट से मुक्ति दिला सकती है। निम्न मंत्र की 108 माला गणेश चतुर्थी पर कर यथाशक्ति हवन कर नित्य 1 माला करें, शीघ्र ही इस जंजाल से मुक्ति मिलेगी। "ॐ नमो विघ्नहराय वित्तेश्वराय गं गणपतये नम:"।