नौकरी में आ रही हर बाधा को दूर करते है सावन के शनिवार को करे गए ये उपाय

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं और सोमवार के दिन तो भगवान शिव की जोरों-शोरों से पूजा की जाती हैं। लेकिन सोमवार के साथ ही सावन के अन्य दिनों का भी बड़ा महत्व होता हैं। आज शनिवार हैं और सावन के शनिवार को की गई शनि देव की पूजा सभी कष्टों का निवारण करती हैं। आज सावन के शनिवार को अमावस्या भी है। इसलिए यह शनिवार विशेष फलदायी होगा। आज के दिन किये गए उपायों से आपकी नौकरी से जुडी किसी भी बाधा को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं किस तरह।

* नौकरी में बाधा के लिए

सावन के शनिवार को भगवान शिव के मंदिर जाएं। शिव जी को अपनी आयु के बराबर बेलपत्र अर्पित करें। हर बेलपत्र चढ़ाने के साथ 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र बोलें। इसके बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें। शीघ्र नौकरी की प्रार्थना करें।

* नौकरी में उन्नति न हो पा रही हो

सावन के शनिवार को प्रातः शिवजी को जल अर्पित करें। शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद यथाशक्ति 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जप करें। जप के बाद खाने पीने की वस्तुएं दान करें। खाने की चीज़ों में काला चना जरूर होना चाहिए। नौकरी में उन्नति की प्रार्थना करें।

* अगर बदलाव चाहते हों

सावन के शनिवार को प्रातः भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें। शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष की नौ बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के समय मन ही मन 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करते रहना चाहिए। परिक्रमा के बाद किसी निर्धन को सिक्कों का दान करें। बदलाव के लिए प्रार्थना करें।