मकर संक्रांति 2019- पाना चाहते है ग्रह दोषों से मुक्ति, तो संक्रांति पर जरूर करें इन चीजों का सेवन

नए साल की शुरुआत के साथ ही मकर संक्रांति का त्यौंहार सबसे पहला पर्व होता हैं जो पूरे देश में बड़ी धूमधाम और विभिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं। इस दिन पर्व का ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं क्योंकि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन बरती गई सावधानी आपको कई दोषों से मुक्त कर सकती हैं और पुण्य की प्राप्ति करवा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए संक्रांति पर सेवन की जाने वाली वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

* उड़द दाल और उससे बनी चीज

मकर संक्रांति के दिन आप उड़द दाल और उससे बनी चीजें खा सकते हैं। इससे आपके ग्रह दोष भी दूर होंगे।

* गुड़

आप गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं।
* खिचड़ी या गुड़ से बनी खीर

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी या गुड़ से बनी खीर का विशेष महत्व होता है। आप इनको खाकर अपने ग्रह दोष को दूर कर सकते हैं।

* घी

आप घी का भी सेवन कर सकते हैं तथा आप इसको दान भी कर सकते हैं।

* गजक

मकर संक्रांति के दिन आप ग्रह दोष दूर करने के लिए गजक भी खा सकते हैं।

* तिलकुट

ग्रह दोष दूर करने के लिए मकर संक्रांति के दिन तिलकुट का भी सेवन कर सकते हैं।