धन प्राप्ति के छोटे-छोटे लेकिन कारगर उपाय दूर करेंगे आपकी सभी परेशानियाँ

हर व्यक्ति को अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए धन की आवश्यकता होती हैं और व्यक्ति उनकी पूर्ती के लिए कड़ी मेहनत भी करता हैं। लेकिन मेहनत के साथ भगवान की कृपा की भी आवश्यकता होती हैं। इसलिए धन प्राप्ति के लिए मेहनत के साथ भगवान को प्रसन्न भी करना चाहिए। आज हम आपको इसी हेतु कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन से परेशनियों को दूर कर धन की प्राप्ति करवाते हैं। तो आइये जानते हैं धन प्राप्ति के इन उपायों के बारे में।

* भगवान कुबेर और सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सोते समय अपना सिर ऐसे रखें कि उठते समय आपके पैर पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर न हो।

* नियमित रूप से उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय सूर्य का मंत्र ‘ऊँ आदित्याय नमः’ मंत्र का जप करें।

* हर दिन अपने इष्ट देव की पूजा करें। अगर समय कम हो तो धूप-दीप जलाकर थोड़ी देर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ध्यान करें।

* पूजन के समय तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और उसे पूजा के बाद घर के हर भाग में छिड़क दें। इससे पॉजिटिव एनर्जीबनी रहती है।

* देवी देवताओं पर चढाए गए फूल और हार सूख जाने पर घर में नहीं रहने दें, इसे जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

* बीमारियों और परेशानियों से बचने के लिए भोजन हमेशा उत्तर की ओर मुंह करके करना चाहिए।

* भोजन हमेशा किचन में ही करना चाहिए, इससे राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है। बेडरूम और बिस्तर पर भोजन करने से नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।

* हर दिन भोजन बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए निकालकर रख दें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।

* नियमित तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

* सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। ऐसा करना कई तरह के दुखों और परेशानियों का कारण बनता है।