रोज़ सुबह उठते ही करें ये काम खुल जायेंगे किस्मत के ताले

हर इंसान चाहता है कि सुबह जब से उसकी आँख खुले तब से रात को सोने तक उसका पूरा दिन हंसी-ख़ुशी निकले। इसके लिए दिन की शुरुआत अच्छी होना बहुत जरूरी हैं। और पूरा दिन अच्छा निकले इसके लिए शास्त्रों में कुछ काम बताये गए हैं जो सुबह उठते ही करने चाहिए, जो कि शुभ फलदायी होते हैं और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो सुबह-सुबह करने चाहिए।

* माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें

प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। जिन लोगों से उनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे सभी देवी-देवता भी प्रसन्न रहते हैं। इसके विपरीत जो लोग माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं और उन्हें दुख देते हैं, वे कई परेशानियों में सदैव उलझे रहते हैं। अत: घर से निकलने से पूर्व माता-पिता और बुजुर्गों के पैर छूएं और आशीर्वाद लेना चाहिए।

* उठते ही आइना ना देखे

व्यक्ति को सुबह उठते ही दर्पण में खुद को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है जिससे उसका सम्पूर्ण दिन अच्छा नहीं बीतता है।

* रोज सुबह दही खाकर घर से निकलें

किसी भी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलना चाहिए। यह परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। दही को पवित्र माना जाता है। इसकी पवित्रता और स्वाद से मन प्रसन्न होता है। इसी वजह से इसे पूजन सामग्री में भी खास स्थान प्राप्त है। घर से निकलने से पहले दही खाने से नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं और कार्य के प्रति सकारात्मक सोच बनती है।

* घर के मंदिर में विराजित भगवान का दर्शन करें

घर के मंदिर में विराजित देवी-देवताओं के दर्शन प्रतिदिन करना चाहिए। घर से निकलने से पहले एक बार इनके दर्शन करके सफलता की प्रार्थना करनी चाहिए। घर के देवी-देवता की कृपा से नि:संदेह व्यक्ति का दिन शुभ हो जाता है। भगवान की कृपा बनी रहती है और अशुभ समय दूर होता है।

* तुलसी के पत्तों का सेवन करें

सामान्यत: तुलसी का पौधा सभी के घरों में होता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पूजन प्रतिदिन होता है, वहां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। पैसों से संबंधी परेशानियां उस घर में नहीं रहती हैं।

* पहले सीधा पैर घर से बाहर रखें

किसी भी कार्य का प्रारंभ सीधे हाथ और सीधे पैर को आगे बढ़ाकर किया जाए तो सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी धार्मिक पूजन कर्म सीधे हाथ से ही किए जाने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ठीक इसी प्रकार घर से निकलने से पहले सीधा पैर रखते हैं तो कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यह उपाय सकारात्मक मानसिकता को प्रबल करता है।