ईयर रिंग, नथ, लोंग या कोई भी सोने-चांदी के गहने खोना देता है होने वाले शगुन-अपशगुन के संकेत, जाने

शास्त्रीय ज्ञान में शगुन शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसके अनुसार दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं हमारे जीवन में कई तरह के प्रभाव लाती हैं। कुछ प्रभाव अच्छे और कुछ बुरे होते हैं। अर्थात हर वस्तु से जुड़े अपने शगुन और अपशगुन होते हैं जिनका व्यक्ति के जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं शगुन शास्त्र में वर्णित सोने-चांदी के शगुन-अपशगुन के बारे में। जी हाँ, आपके सोने-चांदी के बने गहनों से जुड़े कई शगुन-अपशगुन होते हैं जिन्हें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* यदि किसी के कान का गहना यानी ईयर रिंग गुम हो जाए तो कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

* नाक की नथ या लोंग खो जाने पर आपको बदनामी या अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

* सिर का गहना जैसे टीका या शीष फूल खो जाए तो आपको कोई बड़ी टेंशन मिल सकती है।

* गले का हार खो जाए तो ये ऐश्वर्य में कमी आने का संकेत हो सकता है।

* बाजू बंद खो जाए तो आपको पैसों से जुडी दिक्कते आ सकती हैं।

* यदि कंगन खो जाए तो मान-सम्मान में कमी आती है।

* अंगूठी का खो जाना स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों की ओर इशारा करता है।

* कमर बंद गम हो जाना किसी भारी विपदा की और संकेत करता है।

* दाएं पैर की पायल गुम हो जाने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है।

* बाएं पैर की पायल का खो जाना यात्रा में दुर्घटना की ओर संकेत करता है।

* यदि बिछुए गुम हो जाएं तो ये पति के बुरे स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है।