शहद के ये उपाय करने से बढ़ेगी घर में सुख-शांति...

शहद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शहद का उपयोग दवाईयों में तो होता ही है ज्योतिष में भी यह ग्रह दोष दूर करने में बहुत उपयोगी माना गया है। अगर घर में अक्सर कलह बना रहता है तो करें शहद का ये उपाय जिससे घर में सुख-शांति बढ़ती है। घर के हर एक सदस्य को रोज एक चम्मच शहद खाना चाहिए। इससे शनि के साथ ही सूर्य ग्रह से जुड़े दोष भी दूर होते हैं। आइये जानते हैं शहद किस तरह हमारे लिए उपयोगी साबित होता हैं।

* कम हो जाता है घर का खर्च :

कई बार घर में धन आने पर भी नहीं टिकता अौर अधिक खर्चे होते हैं तो वास्तु का ये उपाय करने से लाभ होता है। घर में शहद रखने से फिजूल खर्चों में कमी आती है। शहद की सकारात्मक ऊर्जा घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर देती है। इससे आर्थिक व पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

* शनि के प्रभाव को करें कम :

अगर किसी जातक की जन्मकुंडली में शनि राशिगत, वक्री, अशुभ अस्थाना का स्वामी होकर अशुभ ग्रहों के प्रभाव में हो तो शनि अपनी महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती या ढैया अवधी, जन्म, शनि पर गोचर या शनि का गोचर होने पर अशुभ फल देता है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र विनोद मिश्र ने बताया कि घर में शहद रखने से शनिदेव खुश होते हैं और उनकी अनुकंपा सदैव बनी रहती है।

* कलह मिटाए :

घर में रोजाना कलह रहता है तो प्रतिदिन पारिवारिक सदस्य शहद का प्रयोग करें। इससे घर के लड़ाई-झगड़ों में कमी आने लगेगी। मन शांत रहता है और आपस में प्रेम का भाव उत्पन्न होता है।

* बच्चों पर नहीं आएगी मुसीबत :

शनिवार को काल भैरव और शनिदेव की आराधना करें। प्रसाद स्वरुप साबुत उड़द में दही और शहद मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय से पारिवारिक शांति और संतान से जुडी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। माता-पिता यदि संतान की मनमानी या व्यवहार से दुखी हों तो इस अभिषेक से की  से उन संकटों का निवारण होगा।