Holi Special 2019: राशिनुसार जानें किन रंगों से होली खेलना रहेगा शुभ, जीवन में बनी रहेगी शुभता

होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है जो हम सभी को एकता और मिलझुलकर रहने का सन्देश देता हैं। होली को त्यौहार के दिन सभी लोग रंगों से सने होते हैं और विभिन्न प्रकार के रंगों से होली खेलते है। लेकिन क्या आप जानते है कि होली के रंगों का ज्योतिष में भी बद्द महत्व माना जाता हैं। जी हाँ, अगर राशि के अनुसार चुने हुए रंगों से होली खेली जाए तो यह आपके जीवन में शुभता लेकर आती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते है कौनसी राशि के जातक को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।

* मेष और वृश्चिक

इन राशि वालों के लिए पीला, नारंगी, हल्के लाल, गुलाबी, केसरिया शुभ हैं।

* वृषभ और तुला

इन राशि वालों के लिए सभी चमकीले रंग उपयुक्त हैं। विशेषकर सफेद, नीला, फिरोजी। लाल रंगों का प्रयोग ना ही करें तो उत्तम।

* मिथुन और कन्या

इन राशि वाले हरा, नीला, फिरोजी और दही में मिले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा सकता है।

* कर्क

इस राशि वाले सफेद रंगों का प्रयोग करें व दही, दूध, छाछ में नारंगी, पीले, केसरिया रंगों को डाल कर प्रयोग कर सकते हैं।

* सिंह

इस राशि वालों के लिए गुलाबी, नारंगी, सुनहरी, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग लाभप्रद हैं।

* धनु और मीन

इन राशि वाले नारंगी, फालसाई, पीले, केसरिया रंगों का प्रयोग कर अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।

* मकर और कुंभ

इन राशि वाले जामुनिया, नीले, आसमानी, हरे, फिरोजी रंगों का प्रयोग कर जीवन में प्रसन्नता ला सकते हैं।