चिर यौवन और सुंदरता पाने के ज्योतिषीय उपाय

मानव जीवन में व्यक्ति अपनी प्रायिकता के अनुसार जीवन का निर्वाह करना पसंद करता हैं। अधिकतर व्यक्तियों के जीवन की प्रथम प्रायिकता अपनी सुन्दरता और यौवन को चरम सीमा पर पहुचाना होता हैं, खासकर कि महिलाओं में सुन्दरता के साथ चिर यौवन पाने की लालसा बहुत होती हैं। महिलाऐं यह पाने के लिए कई कॉस्मेटिक आइटम के अलावा कई प्राकृतिक उपचार को भी काम में लेते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इन उपचार के अलावा महिलाऐं ज्योतिषीय उपायों से भी चिर यौवन को प्राप्त कर सकती हैं, तो इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं होती। क्योंकि पुरातन काल में भी इन ज्योतिषीय उपायों से चिर यौवन को प्राप्त करने के प्रयास किये जाते थे। तो आइये आज हम आपको बताते हैं सुन्दरता बढाने के लिए किये जाने वाले ज्योतिषीय उपायों के बारे में।

* किसी शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र पहनें और इसके बाद केसर का तिलक लगाएं। अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। अब स्फटिक या सफेद हकीक की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। जब की समाप्ति के बाद इस माला को एक सफेद कपड़े में लपेट कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस टोटके का प्रभाव आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। मंत्र इस प्रकार है - "ऊँ ऐं सौंदर्य सिद्धि ऐं ऊँ"

* मातृका मंत्रः ॐ एँ ह्रीं षोडश मातृकाभ्यो नमः शास्त्रों में बताया गया है कि इस मंत्र के उच्चारण से चेहरे की खूबसूरती में निखार आ जाता है। इस मंत्र का जाप करने के लिए कुछ नियम बताये गए है जैसे इस मंत्र का जाप गुरुवार से आरंभ करके लगातार 9 दिनों तक करना चाहिए। इस मंत्र को सुबह ही करना चाहिए। मंत्र का जाप करने के लिए लाल आसन पर बैठकर उत्तर दिशा की तरफ अपना मुहं करके इस मंत्र की एक माला करना चाहियें। ऐसा कहा जाता है कि नियमित इस मंत्र का जाप करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाता है।

* काम बीज मंत्र " क्लीं कामदेवाय नमः " इस मंत्र से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। सबसे पहले आपको इस मंत्र की सिद्धि करनी होती है और इस मंत्र की सिद्धि करने के लिए आपको इसके 3 लाख जाप करने पड़ेंगे। ऐसा करने से इस मंत्र की सिद्धि हो जाती है और जब आप भी सिद्धि प्राप्त इस मन्त्र का इस्तेमाल करते है तो आपकी सुन्दरता निश्चित रूप से बहुत ही बढ़ जाती है। आप उस समय अपने आप से सुन्दर किसी को नही पाएंगे। यह आपकी सुन्दरता में चार चाँद लगा देता है।

* काम गायत्री मंत्र भी सुन्दरता बढ़ने वाला एक मंत्र है इसका जिक्र शास्त्रों में भी किया गया है। इसकी उपयोगिता के बारे मे आप शास्त्रों में भी पढ़ सकते है कि यह कितना गुणकारी मंत्र है। ये मंत्र है " ॐ काम देवाय विद हे - पुष्प बणाय धीमहि : तन्नो अनंग प्रचोदयात " इसका लाभ लेने के लिए आपको गायत्री मन्त्र की माला का रोज़ जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको फायदा होगा। आप अपनी सुन्दरता में निखार ला सकते है।
रती हैं।