बुरी शक्तियों को अपनी और आकर्षित करता है मकड़ी का जाला, जाने

मकड़ी के जाले ज्यादातर घर, ओफिस, दुकान इत्यादि जगहो पर पाये जाते हैं, विद्वानो के मतानुशार वास्तुशास्त्र के अनुशार मकड़ी के जाले अशुभ होते हैं। मकड़ी के जाले से भवन में निवास कर्ता की आर्थिक उन्नति बाधित होती हैं, आर्थिक अभाव होने लगता हैं, स्वास्थ्य से संबंधी परेशानियां होने की संभावनाएं बढ जाती हैं। मकड़ी के जाले दो दीवारों को बाँध देते है वैसे ही माना जाता है कि ये घर में खुशियों के रास्तों को भी बाँध देते है जिससे घर में क्लेश और दुःख का वातावरण बढ़ जाता है। आइये जानते हैं मकड़ी के जालें क्या दर्शाते हैं।

# नकारात्मक ऊर्जा

कुछ लोग इस बात को अंधविश्वास का नाम अवश्य देते है किन्तु अब तो विज्ञान भी इस बात को प्रमाणित कर चुका है कि मकड़ी के जालों का निर्माण, उनकी संरचना कुछ इस तरह की होती है कि नकारात्मक ऊर्जा को इक्कठा करते है। इसलिए जिस घर के कोने में मकड़ी के जाले होते है, घर के उस कोने में रहने वाले सदस्य हमेशा परेशान रहते है, उन्हें कोई ना कोई रोग अवश्य हुआ होता है।

# दरिद्रता का प्रतीक


मकड़ी के जाले को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता हैं। मकड़ी के जाले से घर की बरकत प्रभावित होती हैं। मकड़ी के जाले होते हैं वहां अलक्ष्मी निवास करती हैं धन की देवी महालक्ष्मी वहां निवास नहीं करती हैं। जिस घर में या भवन में नियमित साफ-सफाई होती रहती हैं उस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं, ऎसा शास्त्रोक्त विधान हैं।

# स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

मकड़ी के जालों में एक ख़ास बात ये भी होती है कि वो किसी भी चीज पर चिपक जाते है। मकड़ियाँ अपने शिकार को भी अपने जाले में ही फंसाकर रखती है और फिर उन्हें खाती है। किन्तु क्या आप जानते है कि मकड़ियों के जालों में अनेक सूक्ष्मजीव भी रहते है। यही सूक्ष्मजीव ही स्वास्थ्य के लिए समस्या बनते है और रोगों को जन्म देते है।

# बुरी शक्तियों का आगमन

माना जाता हैं मकड़ी के जाले बुरी शक्तियों को अपनी और आकर्षित करते हैं, घर में सकारात्मक उर्जा खत्म होती हैं और नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढने लगता हैं। जिससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता हैं। इस लिये भवन से मकड़ी के जाले दिखते ही हटा देने चाहिए।

# अशांति का माहौल

आप इस बात को खुद भी जांच सकते है कि जिस घर में मकड़ी के जाले होते है वहाँ सुख शान्ति नहीं होती बल्कि आये दिन कोई ना कोई क्लेश जन्म लेता रहता है। मनुष्य चाहकर भी कोई कार्य नहीं कर पाता। ऐसे माहौल में लोग रहना तो दूर खड़े रहना भी पसंद नहीं करते और इसीलिए कोई भी देव आपके घर में नहीं रहता जो आपके घर की स्थिति को और भी अधिक भयावह बना देता है।