जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी मुश्किलों से छुटकारा दिलातें है मोरपंख से जुड़े ये टोटके

हिन्दू धर्म में मोर के पंखों का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार मोर के पंखों में सभी देवी-देवताओं और सभी नौ ग्रहों का वास होता है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाने वाला मोरपंख बहुत पवित्र माना जाता है। इस मोरपंख का ज्योतिष विद्या में विशेष स्थान है। ज्योतिष में पोरपंख को नौ ग्रहों का प्रतिनिधि माना जाता है। इसी वजह से मोरपंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय ज्योतिष विद्या में बताए गए हैं जिनसे इंसान अपने जीवन की बड़ी मुश्किलों से पार पा सकता है। आइये हम आपको बताते हैं मोरपंख से जुड़े कुछ टोटके।

* अटके हुए काम बनाने के लिए : यदि आपका कोई काम अटका पड़ा है और बार बार कोशिश करने के बाद भी पूरा नही हो रहा है तो आप इसे काम में ले। राधे कृष्ण के मंदिर में जाकर उनकी प्रतिमा के पास एक मोरपंख रख दे। अब रोज मंदिर में जाकर 40 दिनों तक पूजा अर्चना करे। 40वे दिन इसे अपने घर में लाकर रख दे। आपके बिगड़े हुआ कार्य पूर्ण होने लगेंगे।

* दुश्मन से मुक्ति पाने के लिए : हर किसी के जीवन में ऐसा इंसान जरूर होता है जो किसी न किसी तरीके से उसे परेशान कर रहा होता है। ऐसे इंसान से मुक्ति पाने के लिए मोर पंख के टोटके को आजमाया जा सकता है। किसी मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी की प्रतिमा के मस्तक पर लगे सिंदूर से एक मोरपंख पर परेशान करने वाले दुश्मन का नाम लिखें तथा घर के मंदिर में रात भर रखें। सुबह उठकर बिना नहाए-धोए तथा बिना किसी से बात किए बहते पानी में उस मोरपंख को बहा दें। ऐसा करने से आपके जीवन से वो दुश्मन आपका दोस्त बन जाएगा।

* बच्चा हठ करता हो तो :
यदि आपका लाल जिद्दी हो गया हो तो उसकी यह बुरी आदत छुड़ाने के लिए हर दिन उसे मोरपंखी से हवा दे और मन ही मन उसके हठ को दूर करने की विनती करे।

* कालसर्पयोग दोष के लिए : कुंडली में कालसर्पयोग दोष अशुभ माना जाता है। इसे दूर करने के लिए अपने तकिये के गिलाफ या कवर में 7 मोर डालें। ऐसा सोमवार की रात को करें और उस तकिये पर सिर रखकर सो जाइये। आपके सोने वाले कमरे की पश्चिम दिशा वाली दीवार पर 11 मोरपंख लगाने चाहिए। इससे कुंडली में राहू-केतू का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा और आप कालसप्रयोग दोष से मुक्ति पा लेंगे। ये सब इसलिए होता है क्योंकि मोर सर्प का दुश्मन है।

* विद्या प्राप्ति में सहायक : मोर ब्रह्मचर्य पर चलने वाला एकमात्र पवित्र पक्षी है। यह पक्षी विद्या की देवी सरस्वती को भी पसंद है। यदि इसके पंख को कोई विद्यार्थी अपनी पुस्तक में रखता है तो उसे विद्या आसानी से प्राप्त होती है।

* शिशु को नज़र से बचाने के लिए : नवजात शिशु को नजर बहुत जल्दी लग जाती है। अगर आप उसे नजर से बचाना चाहते हैं तो एक चांदी के ताबीज़ में मोर पंख भरकर बच्चे के सिरहाने रखें। ऐसा करने से उसे न नजर लगेगी न ही वो डरेगा।