दीवाली के दिन मिलें ये संकेत तो समझो माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी है !

दीपावली की रात देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं। इस रात जिस घर पर देवी की कृपा हो जाती है उनके लिए पूरा वर्ष सुखद रहता है। धन आगमन एवं लाभ का स्रोत बना रहता है। कहा जाता है कि दीवाली की रात हर आदमी को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे पता चलता है कि उसके घर पर इस बार लक्ष्मीजी आएंगी या नहीं। आप भी इन संकेतों के आधार पर आसानी से जान सकते हैं कि इस बार आपके घर पर पैसा और सुख-समृद्धि बरसेगी या नहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में।

# दिवारों पर दिखें छिपकली :

यूं तो अक्सर घरों में छिपकली दिख जाती है लेकिन दीवाली की रात छिपकली का दिखना बड़ा ही दुर्लभ होता है। इस रात अगर आपको छिपकली दिख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन होता है। यह लक्ष्मी की कृपा का सूचक माना गया है।

# बिल्ली घर में आए तो किस्मत खुल जाए :

घर में घुसकर बिल्ली अक्सर दूध पी जाती है और आप इससे दुःखी हो जाते हैं। लेकिन दीपावली की रात अगर बिल्ली घर में आ जाए तो जश्न मनाना चाहिए। यह धन वृद्घि का सूचक होता है। बिल्ली को नकारात्मक उर्जा का संचार करने वाला जीव माना गया है लेकिन दीपावली की रात घर की छत पर बिल्ली आकर मल त्याग करे तो इसे स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति का संकेत मानना चाहिए।

# किन्नर का आपके घर आना :

किन्नर का आपके घर आना और आपके दिए शगुन के पैसों से एक रुपया निकालकर आपको वापस देना।

# रात को उल्लू दिखाएँ :

उल्लू को लक्ष्मीजी का वाहन माना गया है। मान्यता भी है कि दिवाली की रात लक्ष्मी उल्लू पर बैठकर ही भ्रमण करती है। इसलिए अगर किसी को इस दिन उल्लू दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि उस पर लक्ष्मीजी की कृपा हो गई है और उसकी किस्मत खुलने वाली है।

# छछूंदर का दिखना :

दीपावली की रात अगर छछुंदर घर में आ जाए तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए इससे साल भर धनागमन बना रहता है।