घर में क्लेश करता है जीवन को बर्बाद, जानें इसके निवारण उपाय

आजकल बहुत देखा जाने लगा हैं कि घर में किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता ही रहता हैं जिसके चलते घर केवल एक मकान ही बनकर रह जाता हैं। ऐसे में थोड़ी समझाइश की जरूरत होती हैं ताकि घर का वातावरण सही किया जा सकें। अन्यथा परिवार बिखर जाता है। रोग पीछे लग जाता है और घटना एवं दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर में क्लेश को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

24 फरवरी राशिफल: इन 5 राशि वालों पर पड़ेगा आर्थिक भार, घर में बनेगी कलह की परिस्थिति

जीवन में परेशानियां लाता हैं कालसर्प दोष, जानें कारण और निवारण

- प्रतिदिन हनुमानन चालीसा का पाठ करें। इसे घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां बाहर हो जाएगी और घर में सुख शांति स्थापित होगी।

- श्राद्ध पक्ष के दिनों में तर्पण आदि कर्म करना और पूर्वजों के प्रति मन में श्रद्धा रखना चाहिए। कौए, चिढ़िया, कुत्ते और गाय को रोटी खिलाते रहना चाहिए। पीपल या बरगद के वृक्ष में जल चढ़ाते रहना चाहिए। केसर का तिलक लगाते रहना चाहिए। कुल कुटुंब के सभी लोगों से बराबर मात्रा में सिक्के लेकर उसे मंदिर में दान कर देना चाहिए। विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्‍भागवत गीता का पाठ करने से पितृदोष चला जाता है।

- आपस में प्रेम और प्यार बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझे और परिवार के लोगों को सुनने और समझने की क्षमता बढ़ाएं। अपने विचारों के अनुसार घर चलाने का प्रयास न करें। सभी के विचारों का सम्मान करें। अपने कर्म को सुधारें, क्रोध और शराब को छोड़कर परिवार में परस्पर प्रेम की स्थापना करें।

- कपूर की रोज गुग्गल की गुरुवार को और गुड़-घी की तेरस, चौदस एवं अमावस्य को सुबह और शाम को धूप दें। सुगंधित वातावरण रखने से मन में शांति उत्पन्न होती है।

- घर का वास्तु सुधारे और ईशान कोण को मजबूत एवं वास्तु अनुसार बनाएं। दक्षिणमुखी मकान में कदापी नहीं रहना चाहिए। एकादशी के व्रत रखना चाहिए कठोरता के साथ।