दशहरा 2019: राशि के अनुसार करें ये काम, बरसेगी भगवान राम की कृपा

विजयादशमी का पर्व नजदीक आ रहा हैं और बाजारों में इसकी रौनक साफ़ देखी जा सकती हैं। नवरात्रि की समाप्ति के अगले दिन ही रावण दहन के साथ भगवान श्रीराम (Lord Ram) की विजय का आगाज होता हैं। यह दिन ज्योतिष के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस दिन किए गए उपाय भगवान राम को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद दिलाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए राशि के अनुसार किये जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो विजयादशमी के दिन किए जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं इन ज्योतिषीय उपायों (Astrology Measures) के बारे में।

- मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।

- वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।

- मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

- कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।

- सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।

- कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।

- तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं।

- वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं।

- धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें।

- मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं।

- कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें।

- मीन राशि के जातक श्रीराम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं।