बहुत जल्दी दोस्ती कर लेती हैं 'कुंभ' राशि की महिलाएं, जाने कुछ और रोचक बातें

महिलाओं को अक्सर देखा जाता है कि वह दोस्त बनाने में काफी वक्त लेती है। जब तब उन्हें अपने हम उम्र या फिर अपने जैसा कोई नहीं मिलता वह दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाती हैं। लेकिन बात अगर कुंभ राशि की स्त्रियों की हो तो वहां सबकुछ बदला दिखाई देता है।

कुंभ राशि की महिलाएं किसी भी उम्र के लोगों के साथ बहुत जल्दी दोस्ती कर लेती हैं और अक्सर उन्हें ही दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाते देखा जा सकता हैं। तो यदि आप किसी के भी चरित्र के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो इसमें उस व्यक्ति का राशि चिन्ह आपकी मदद कर सकता है। तो यहां हम आज आपको कुंभ राशि की महिलाओं के स्वभाव के बारे में बताएंगे। ताकि आप यह जान सकें कि यदि आप इस राशि की महिला को अपना जीवनसाथी बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह फैसला सही है या नहीं।

* कुंभ राशि की महिलाओं का असली गहना है उनके बातचीत का अंदाज। इनसे बात करना दूसरों को बहुत सहज एहसास देता है। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करना इनकी खासियत होती है। यह अपनी बात को जितनी खूबसूरती से रखती है उतनी ही तनमयता से दूसरों से बात सुनती भी है, इससे दूसरों को उनमें रुचि बढ़ जाती है और अपनापन महसूस होता है।

* इनकी लाइफ में यदि कोई बिन बुलाए दखल दे, ये इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं है। कोई बिना इजाजत के इन्हें सलाह दे या फिर इनके जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करे तो यह बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। यदि वह इंसान इनका करीबी हो तो शायद कुछ पल स्थिति को अपना भी लें।

* कुंभ महिला रोमांस और अच्छा वार्तालाप चाहती है। वह एक उत्कृष्ट सेक्स पार्टनर है, लेकिन तभी अगर उसे यकीन है कि आप सिर्फ एक रात से भी अधिक में रुचि रखते हैं। अगर आप कुंभ राशि में जन्मी किसी महिला को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको उसके व्यक्तित्व के कई अलग अलग पहलुओं के लिए अपील करनी होगी। कुंभ महिलाएं भीड़ से बाहर खड़े लोगों के प्रति आकर्षित होती हैं, अगर आप उसका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो जिन्हें वह जानती है उन से थोड़ा अलग रूप में सामने आना महत्वपूर्ण हैं।

* कुंभ राशि वाली महिलाओं की कोहनी और कंधे पर छोटा सा स्पर्श उन्हें उत्तेजित कर देता है। कुम्भ राशि की स्त्रियों का स्वामी शनि होने पर लड़कियों को रात को नहा कर सेक्स करने में आनंद मिलता है। इस राशि को लडकियों का मन आकर्षित करने के लिए कपडों में हल्का परफ्यूम लगाएं|

* ढेर सारा प्यार, उनकी ओर पार्टनर का पूर्ण आकर्षण, उनके आराम लायक हर एक वस्तु का मौजूद होना तथा साथ ही यदि पार्टनर ध्यानपूर्वक उनकी बातें सुने तो वह हमेशा खुश रहती हैं।

* कुंभ राशि की महिलाएं काफी स्वतंत्र स्वभाव की और अपने मन की करने वाली तो होती हैं साथ ही हर परिस्थिति का सामना भी खुद ही करना चाहती हैं। वह किसी के भरोसे नहीं रहतीं और किसी को अपनी कमजोरी नहीं बनाना चाहती हैं। वह कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी नहीं करतीं और जब कोई फैसला ले लेती हैं तो उससे पीछे भी नहीं हटतीं।