घर में लगें आंवले के पेड़ का महत्व

आंवले खाने से शत ही नही त्वचा भी अच्छी रहती है लेकिन क्या आप जानते है की आंवले का पेड़ घर के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर में आंवले का पेड है तो यह घर के बहुत ही अच्छा होता है यह घर को सुख समृद्धि और धन धान्य से परिपूर्ण कर देता है। जो भी इसकी पूजा करता है उसे सभी चीजों की प्राप्ति हो जाती है। तो आइये जानते है आंवले के पेड़ को घर में लगाने के फायदे....

# यदि कोई महिला आंवले के पेड की पूजा करती है तो उसे निश्चित ही पुत्र की प्राप्ति होती है और साथ उसका पति दीर्घायु होता है।

# बुध ग्रह की शांति के लिए आंवले को उत्तम माना जाता है। जिस व्यक्ति को बुध ग्रह से पीड़ा हो रही हो तो उसे आंवले के पेड के नीचे बैठकर नहाना अच्छा रहता है।

# यदि कोई आंवले का पेड अपने घर में लगाता है तो उसके घर में कभी भी किसी भी चीज़ की कमी नही होती है और साथ उसे बहुत ही पूण्य की प्राप्ति होती है।

# आंवला नवमी के दिन जो भी व्यक्ति उसके पेड के नीचे बैठकर खाना खाता है तो वह अपनी उम्र को दीर्घायु बना लेता है और साथ ही वह कभी भी रोगी नही होता है।

# आंवले का दान करने से व्यक्ति की सभी परेशानी दूर हो जाती है। इसके लिए आंवला नवमी के दिन ही आंवले का दान करे।

# आंवले के पेड के निचे ब्राह्मणों को भोजन कराये और उन्हें कुछ दान करे। ऐसा करने से सभी समस्याए दूर हो जाती है और कार्य भी सफल हो जाते है।