आपकी सभी समस्याओं को दूर कर सकता है कपूर, जानें इससे जुड़े ज्योतिषीय उपायों के बारे में

आप सभी कपूर के बारे में तो जानते ही होंगे कि किस तरह से यह पूजा-पाठ में अपना महत्व रखता है। लेकिन क्या आप लोग यह जानते है कि कपूर को ज्योतिषीय उपायों के लिए भी काम में लिया जाता हैं। जी हाँ, कपूर की मदद से कई ज्योतिषीय उपाय किये जाते हैं जो आपके जीवन में आ रही समस्याओं और विपदाओं से छुटकारा दिलाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कपूर से जुड़े विभिन्न उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप कई समस्याओं से निजात पा सकें।

* पुण्य प्राप्ति हेतु

कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।

* सौभाग्य पाने के लिए

अगर आप अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं, तो कपूर का एक शास्त्रीय प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 12 साबूदाने लेकर कर्पूर की मदद से इन्हें जला दें। यह उपाय किसी भी दिन किया जा सकता है, किंतु अगर बृहस्पतिवार को किया जाए तो अधिक शुभ माना जाता है।

* बुद्धि प्राप्ति के लिए

इसके लिए बुधवार के दिन सुबह नहाने के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरे रंग के वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में घी, कांसा, कर्पूर व मिश्री का दान शामिल करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।

* धनवान बनने के लिए

यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।

* किस्मत चमकाने के लिए

जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।

* आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव

आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं। हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।

* मां लक्ष्मी की कृपा के लिए

कपूर के शास्त्रीय उपाय आपको धन की देवी लक्ष्मी जी की भी कृपा दिला सकते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग “श्री यंत्र” घर में लाते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास प्रकार का श्री यंत्र चुना जाता है, जिसमें उनका प्रतीक भी बना हो।