क्या आपको भी सता रहे हैं लगातार बुरे सपने, अनहोनी से बचने के लिए करें ये उपाय

रात को आराम की नींद के दौरान आने वाले सपने कभी-कभार तकलीफ का कारण भी बन जाते हैं। सपने आपकी दैनिक क्रिया से प्रेरित भी होते हैं। दिमाग में चल रहा तनाव सपनों को प्रभावित करता हैं। कई बार ऐसे बुरे सपने आते हैं जो डरावने होते हैं और मन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे सपनों में अनहोनी होने का डर हमेशा बना रहता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से सपनों से होने वाली अनहोनी से बचा जा सकता हैं।

जैसे ही बुरा सपना आए तुरंत कर लें ये उपाय

अक्‍सर बुरा सपना आते ही नींद खुल जाती है। तब जातक आधी रात में ही नींद से जागकर सपने में हुई घटना के बारे में सोचता रहता है। अग्निपुराण के अनुसार, ऐसा सपना देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसी करने से वह स्वप्न दिमाग से निकल जाता है। सुबह उठने पर आधी रात के सपने याद नहीं रहते और शांत मन के साथ जातक अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

इस वस्‍तु का हवन करना होगा शुभ

आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि कई बार बुरे सपनों का कारण हमारे घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा भी होती हैं। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। तिल का हवन करने के यह काम किया जा सकता है। हवन से धुएं से वातावरण शुद्ध होता है। कहा जाता है जिस घर में नियमित हवन किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है। नियमित रूप से तिल का हवन करने पर बुरे सपनों से बच सकते हैं।

कर लें सबसे पहले इनकी पूजा

ब्राह्मणों को पूजा करने के योग्य माना जाता है। ब्राह्मण भगवान ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न हुए हैं। पुराणों में ब्राह्मणों को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। ब्राह्मणों की पूजा करने से मनुष्य को अपने कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वप्न दोष का भी नाश होता है। योग्य ब्राह्मण की पूजा करने और उसे दान देने से बुरे सपनों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

न‍ियम‍ित चढ़ाएं सूर्य देवता को जल

सनातन धर्म में सूर्य देवता को जल चढ़ाना अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण माना गया है। मान्‍यता है क‍ि यद‍ि न‍ियम‍ित रूप से सूर्य देवता को जल चढ़ाया जाए तो बुरे सपनों से भी राहत पाई जा सकती है। कहते हैं क‍ि सूर्य को जल चढ़ाने पर जल की जो बूंदे मनुष्य के शरीर को स्पर्श करती है, वह मनुष्य के तन और मन को शुद्ध करती हैं। साथ ही प्रत‍िद‍िन सूर्य को जल चढ़ाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और बुरे सपने भी नहीं आते।

बुरे सपनों आएं तो ये काम तो न ही करें

हम जब भी बुरे सपने देखते हैं तो आदतन क‍िसी न क‍िसी को शेयर ही कर देते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ बातों को गुप्त रखना ही अच्छा माना जाता है। बुरे सपने को उसी समय भूल जाना चाहिए, उसे किसी के भी सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से मनुष्य बार-बार उसी बात के बारें में सोचता रहता है। सपने में हुई घटना उसके दिमाग से निकल नहीं पाती और मनुष्य बार-बार उस सपने को याद करके स्‍ट्रेस लेता रहता है। इसल‍िए स्‍ट्रेस से बचने के ल‍िए कभी भी बुरे सपने क‍िसी के साथ शेयर नहीं करने चाह‍िए।