मेष राशिफल 28 फरवरी: आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें

समय सुधार पर है। जिस कार्य को आज सम्पन्न कर लेने का मन में है, उसे समय पर कर पाएंगे। घर-परिवार में सुबह से ही व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद भी आप लगातार व्यस्त रहेंगे और व्यावसायिक मामलों में गति ला पाएंगे। जिन लोगों के सहयोग को लेकर आप चिंतित हैं, वे सहयोग दे पाएंगे। यह आपके ऊपर है कि किन शर्तों पर सहयोग ले पाते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी से चलें। आपकी आय और आपके खर्चों के बीच उचित तालमेल नहीं है। व्यवसाय में विरोधी लोग कोई न कोई समस्या उत्पन्न करते रहेंगे। आज इस बात का भी चिंतन करेंगे कि विवाद कैसे कम किए जाएं। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका अदा करेंगे और किसी विवाद को शांत करने में सफल हो जाएंगे। यात्रा कर सकते हैं परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें।

यह भी पढ़े :

विवाह में हो रही देरी की बाधा को दूर करेंगे ये 5 उपाय
तवे से जुड़ी है मां लक्ष्मी की कृपा, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां
Holi 2020 : होलिका दहन के दिन करें ये 5 काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर
Holi 2020 : क्यों किया जाता हैं होलिका दहन? जानें पौराणिक कथा
Holi 2020 : इन 5 चमत्कारिक उपायों से करें अपनी सभी परेशानियों का नाश