कुंभ राशिफल 13 मार्च: आपके लिए आज का दिन अच्छा जाएगा

आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। किसी गुणी व्यक्ति की संगत में आएंगे और नए तरीके से काम करने का रास्ता निकलेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा जाएगा क्योंकि सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की जा सकती है। औसत कार्य भी और दिनों से ज्यादा होगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा और लाभ प्राप्ति की संभानाएं बनती हैं। आर्थिक लाभ के एक से अधिक स्रोत रहेंगे। भागीदारी में भी माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आप और रिश्तों का भी मान करेंगे। खर्चा थोड़ा अधिक है परंतु आपके लिए कोई समस्या नहीं है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के लिए कई विषय ऐसे रहेंगे जिनमें आप रुचि लेंगे और विरोधी को चित्त कर देंगे। संतान की शिक्षा में या उनकी आजीविका में सुधार होगा।

रंग पंचमी 2020 : जानें इसे मनाने का पौराणिक महत्व और परंपरा

शीतला अष्टमी 2020 : जानें इसका महत्व, पूजा विधि और मंत्र