दिन के अनुसार माथे पर लगाया तिलक लाता हैं जीवन में खुशहाली, जानें और आजमाए

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता से जुड़ा होता हैं और उसी अनुसार इनकी पूजा की जाती हैं। पूजा से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनकी पालना की जाए तो शुभ फल प्राप्त होते हैं। इन्हीं में से एक हैं अपने माथे पर तिलक लगाने की जो कि दिन के अनुसार अलग-अलग चीजों से लगाया जाए तो अधिक प्रभावी होता हैं। माथे पर लगा तिलक आपको सकारात्मक बनाने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन किस चीज का तिलक लगाकर पूजन किया जाना चाहिए।

- सोमवार भोलेनाथ का द‍िन होता है और इस द‍िन का स्‍वामी ग्रह चंद्रमा होता है। इसल‍िए इस द‍िन सफेद चंदन,विभूति या फ‍िर भस्म का त‍िलक करना चाह‍िए। ऐसा करने से भोलेनाथ अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली और संपन्‍नता आती है।

- मंगलवार हनुमानजी का दिन होता है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाना चाह‍िए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं और मनोवांछ‍ित कामनाओं की स‍िद्धि होती है।

- बुधवार का द‍िन गणपत‍ि बप्‍पा का होता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर जिसमें कोई तेल न मिला हो उसका तिलक करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक से जातकों की कार्यक्षमता और बुद्धि-व‍िवेक में वृद्धि होती है।

- गुरुवार का द‍िन भगवान व‍िष्‍णु को समर्पित होता है। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर त‍िलक लगाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इससे द‍िन शुभ रहेगा और धन संबंधी द‍िक्‍कतें भी दूर होती हैं।

- शुक्रवार का द‍िन माता लक्ष्मीजी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र है। इस दिन लाल चंदन का त‍िलक लगाएं। इससे तनाव दूर रहता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर का भी त‍िलक लगा सकते हैं। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है।

- शनिवार का द‍िन भैरव, शनि और यमराज को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि हैं। इस दिन विभूती, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इसके त‍िलक से भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और जीवन में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते।

- रविवार सूर्यदेव का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य, जो ग्रहों के राजा हैं। मान्‍यता है क‍ि इस दिन लाल चंदन या फ‍िर रोली का त‍िलक लगाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक को लगाने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है। जीवन में धन लाभ के भी योग बनते हैं।