गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनना पहुचाता है लाभ, जाने कैसे

गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह के अधीन होता हैं। इसी के साथ गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भक्तों द्वारा कोशिश की जाती है कि गुरुवार के दिन वे सभी कार्य ऐसे करें जिनकी वजह से बृहस्पति ग्रह और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे। इसके लिए लोग कई पूजा-विधि भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्रों को धारण करना चाहिए। अब इससे फायदा क्या होता है आइये हम बताते हैं आपको।

* पीले रंग को हिंदू धर्म में भी बहुत शुभ माना जाता है। उत्तर भारत में लड़कियों की शादी पीली साड़ी में ही होती है, क्योंकि यह सादगी और निर्मलता का प्रतीक है।

* बृहस्पति, सोने और तांबे जैसी पीले रंग के धातुओं से जुड़ा है। साथ ही भगवान विष्णु भी पीले वस्त्र ही धारण करते हैं। ऐसे में यदि आप पीले रंग के कपड़े और धातु पहनते हैं तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा हासिल होगी।

* भगवान विष्णु को खुश करना है तो पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं और खायें। बृहस्पति पीली मिठाई से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।

* अगर शादी में रुकावटें आ रही हैं या अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना शुरू कर दें। परिस्थितयां अनुकूल हो जाएंगी।

* ज्योतिष की मानें तो जब तक गुरु की कृपा न हो, विवाह नहीं हो पाता। यदि किसी लड़की की शादी में विलंब हो रहा है तो उसे गुरुवार को पीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी युवतियों को शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनने से भी लाभ होता है।

* गुरुवार के दिन उत्तर भारत में जहां विष्णु भगवान की पूजा की जाती हैं, वहीं महाराष्ट्र में साईं बाबा की अराधना होती है। ऐसी मान्यता है कि दोनों ही देवताओं को पीला रंग बहुत पसंद है, इसलिए जो व्यक्ति गुरुवार को पीला रंग पहनकर भगवान की पूजा-अर्चना करता है, उसे बहुत लाभ होता है।

* गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के पूजन के साथ पीले रंग के कपड़े और किसी धातु को धारण करना समृद्धि के लिए लाभदायक माना जाता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीले रंग का भोज भी पसंद होता है। इस दिन पीले रंग की की मिठाई का भोग लगाने से बृहस्पति जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।